विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saiyaara Box Office Record: रॉकी-रानी और कबीर सिंह भी 'सैयारा' के सामने फेल, अहान की फिल्म ने बनाए 9 रिकॉर्ड्स

Published: Fri, 01 Aug 2025 09:43 PM (IST)

सैयारा का बजट भले ही छोटा है लेकिन इसकी छलांग बॉक्स ऑफिस पर काफी लंबी है। छावा के बाद अहान ...और पढ़ें

सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए 9 रिकॉर्ड/ फोटो - Instagram
सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए 9 रिकॉर्ड/ फोटो - Instagram

HighLights

  1. सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए 9 बड़े रिकॉर्ड
  2. दो हफ्तों में इन रोमांटिक फिल्मों को छोड़ा पीछे
  3. भारत से लेकर अमेरिका तक 'सैयारा' का जलवा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैयारा बॉक्स ऑफिस पर लगातार धुआंधार कमाई कर रही है। कम प्रमोशन के बावजूद ये फिल्म अपनी धाक जमाने में कामयाब रही है। एक लंबे समय के बाद कोई डेब्यू एक्टर्स हैं, जिनकी फिल्म देखने के लिए थिएटर खचा-खच भरे हुए हैं।

18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते गुरुवार को पूरे हो चुके हैं। चलिए देखते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है और साथ ही कौन-कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं।

पहली बार किसी डेब्यू स्टार की फिल्म ने लिखा इतिहास

अगर आप 2000 से लेकर अभी तक का समय देखें तो बहुत ही कम ऐसे डेब्यू एक्टर्स हैं, जिनकी फिल्मों ने कमाल किया है। करीना कपूर से लेकर सोनम कपूर और रणबीर तक कई ऐसे स्टारकिड्स आए, जिनका डेब्यू बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहा। दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट जैसे सितारों की पहली फिल्म हिट भी हुई, लेकिन उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर इतनी बेहतरीन कमाई नहीं की।

यह भी पढ़ें- Saiyaara Collection Day 15: अब 300 करोड़ की बारी! सैयारा के आगे सब हुए ढेर, शुक्रवार को इतनी हुई कमाई

अहान पांडे और अनीत पड्डा का 'सैयारा' से डेब्यू सिर्फ हिट नहीं रहा, बल्कि ब्लॉकबस्टर हुआ है। उनकी फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 21 करोड़ के आसपास इंडिया में कमाई करके जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की धड़क का रिकॉर्ड तोड़ा था। धड़क ने पहले दिन में 8.76 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Photo Credit- Instagram

रोमांटिक फिल्म की हाइएस्ट ओपनिंग फिल्म

हर साल बॉलीवुड में कई रोमांटिक फिल्में बनती हैं, लेकिन सैयारा का क्रेज अलग ही लेवल है। फिल्म के गानों से लेकर इसके कहानी और किरदार लोगों को बेहद पसंद आए। रणवीर सिंह-आलिया भट्ट की रॉकी और रानी ने जहां पहले दिन 11.1 करोड़ का बिजनेस किया था, तो वहीं साइंस रोमांटिक फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने 6.7 करोड़ की कमाई की थी।

इसके अलावा तू झूठी मैं मक्कार ने 15.73 करोड़ और कबीर सिंह 20.21 करोड़ तक की कमाई की थी। सैयारा ने इन सभी फिल्मों को सरपास कर दिया है और मूवी ने 21 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

डेब्यू एक्टर की फिल्म की हाइएस्ट एडवांस बुकिंग

अनीत पड्डा और अहान पांडे की फिल्म 'सैयारा' पहली ऐसी डेब्यू स्टार की फिल्म है, जिसने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में सफलता के झंडे गाड़े हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, 3.8 लाख की टिकट सोल्ड के साथ इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही 9.39 करोड़ तक का बिजनेस किया है। पीवीआर आईनोक्स में इसकी 1.5 लाख की टिकट बिकी, वहीं 33 हजार टिकट फिल्म की सिनेपॉलिस में बिकी थी। सैयारा से पहले किसी फिल्म के लिए ऐसा क्रेज साल 2000 में कहो ना प्यार है के दौरान देखने को मिला था।

Photo Credit- Instagram

मोहित सूरी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग

मोहित सूरी रोमांटिक फिल्मों के असली बादशाह हैं। हाफ गर्लफ्रेंड से लेकर उन्होंने आशिकी 2 और एक विलेन जैसी फिल्में बनाने वाले मोहित के लिए 'सैयारा' उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। 21 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने एक विलेन जिसने 16.70 करोड़ कमाए थे उसे और मर्डर 2 (6.95) और आशिकी 2 (6.10) करोड़ को भी पीछे छोड़ दिया है।

2025 में सबसे ज्यादा पहले वीकेंड कमाई का बनाया रिकॉर्ड

8000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने के बावजूद भी सैयारा साल 2025 की पहले वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। पहले ही वीकेंड पर मूवी ने 83 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया था। कॉमस्कोर की एक खबर के मुताबिक, सैयारा ने ग्लोबल स्तर पर 103 करोड़ 74 लाख 43 हजार यानी कि 11.9 मिलियन पहले वीकेंड पर ही कमा लिए थे और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस चार्ट में फिल्म 9वीं रैंक पर थी।

2025 में इन हिंदी फिल्मों को छोड़ा पीछे

पहले ही दिन सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 9 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। अहान पांडे की फिल्म ने अक्षय कुमार की स्काईफोर्स (12.25 करोड़), रेड 2(19.25 करोड़), सितारे जमीन पर (10.7 करोड़) और केसरी चैप्टर 2 (7.75 करोड़) को जहां ओपनिंग डे कलेक्शन में पीछे छोड़ा, तो वहीं इसने मालिक, देवा, मां और मेट्रो इन दिनों जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को ही ब्रेक कर दिया।

Photo Credit- Instagram

यूएस ए में 9वीं सबसे बड़ी फिल्म बनी 'सैयारा'

यूएस में सैयारा को 215 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, जहां पहले दो हफ्तों में फिल्म ने टोटल 28 करोड़ 24 लाख तक का कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म ने यशराज फिल्म्स यूएस द्वारा रिलीज मूवी ने दूसरे हफ्ते के एंड में 11 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

छावा के बाद बनी साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म

छावा ग्लोबल स्तर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी है, जिसने 750 करोड़ का टोटल बिजनेस किया है। वहीं उसके बाद सभी को पीछे छोड़कर इंडिया और ग्लोबल लेवल पर सैयारा दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस फिल्म ने जहां इंडिया में 280.5 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरी तरफ 441.65 करोड़ तक इस मूवी ने वर्ल्डवाइड कमाई की है।

Photo Credit- Instagram

ग्लोबल स्तर पर गानों का क्रेज

सैयारा के साथ-साथ इस फिल्म के गाने भी काफी सोलफुल हैं, जिन्होंने स्पॉटीफाई में ग्लोबल स्तर पर अपनी जगह बनाई थी। हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़कर सैयारा का टाइटल ट्रैक 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा था।

यह भी पढ़ें- Saiyaara : फिल्म सैयारा की वाणी की बीमारी के बारे में कितना जानते हैं आप, यहां पढ़ें विशेषज्ञों की राय

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।