विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saiyaara Collection Day 10: 'छावा' के पीछे हाथ धोकर पड़ा 'सैयारा', दूसरे हफ्ते फिल्म ने किया ये बड़ा कमाल

Published: Sun, 27 Jul 2025 08:01 PM (IST)

मोहित सूरी की लेटेस्ट रोमांटिक ड्रामा सैयारा (Saiyaara) में दो नए कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिका में ...और पढ़ें

कितना रहा ,सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)
कितना रहा ,सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. अहान पांडे ने फिल्म से किया डेब्यू
  2. कितना रहा दूसरे दिन का कलेक्शन?
  3. मोहित सूरी हैं फिल्म के निर्माता

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' लगातार अपनी कमाई से दर्शकों को हैरान कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी फिल्म बेहतरीन कलेक्शन कर रही है। इस मूवी से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है।

फिल्म बन गई ब्लॉकबस्टर

निर्देशक मोहित सूरी की रोमांटिक जॉनर में वापसी ने दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में खासा प्रभाव डाला है। सोशल मीडिया पर भी इसे जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। 'सैयारा' ने एक हफ्ते के अंदर ही 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इस साल की ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है।

यह भी पढ़ें- थिएटर्स के बाद अब OTT की बारी, 'सैयारा' की वाणी की अगली फिल्म का हुआ खुलासा?

कितना रहा 10वें दिन का कलेक्शन?

सैयारा के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 21.5 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद पहले हफ्ते में इसका कलेक्शन 172.75 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का 8वें दिन का कलेक्शन 18 करोड़, 9वें दिन का कलेक्शन 26.5 करोड़ और अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक 10वें दिन का कलेक्शन 23.47 कोरड़ रुपये हो सकता है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 240.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म को छोड़ा पीछे

शुरुआत में जिसके 200 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचने की उम्मीद थी,अब उसे 300 करोड़ रुपये के क्लब के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। साल 2025 में विक्की कौशल की छावा ही ऐसा कमाल दिखा पाई है। सैयारा अब अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' को पीछे छोड़ते हुए साल की दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जो केवल 'छावा' से पीछे है, जिसने 601 करोड़ रुपये कमाए हैं।

क्या है सैयारा की कहानी?

सैयारा की कहानी एक महत्वाकांक्षी संगीतकार कृष कपूर (अहान) और एक शर्मीली पत्रकार वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) के बीच पनपते प्यार की है। वाणी उसे अपने सपनों को पूरा करने में मदद करती है फिल्म में एक अप्रत्याशित मोड़ आता है जब उनका रिश्ता टूटने वाला होता है। फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बहुत जल्द 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

यह भी पढ़ें- 'शर्म आ रही...' Saiyaara एक्ट्रेस Aneet Padda की जबरदस्ती फोटो क्लिक कर रहे थे पैप्स, एक्ट्रेस ने छुपाया चेहरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।