Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRR Movie: एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर 3D समेत इतने फॉर्मेट में होगी रिलीज, पढ़ें पूरी डिटेल

    RRR Movie आरआरआर 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। बाहुबली 2 के बाद राजामौली ने पांच सालों में सिर्फ इसी फिल्म पर काम किया है। इसलिए इस मैग्नम ओपस से काफी उम्मीदें और अपेक्षाएं हैं। राम चरण और एनटीआर जूनियर लीड रोल्स में हैं।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Tue, 22 Mar 2022 10:18 PM (IST)
    Hero Image
    RRR Movie SS Rajamouli Film To Release in 3D IMAX Dolby Cinema. Photo- Twitter/RRR

    नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की मैग्नम ओपस आरआरआर की रिलीज में बस दो दिन बाकी हैं। दर्शक और राजामौली के फैंस की निगाहें तो इस फिल्म पर टिकी ही हैं, ट्रेड भी बड़ी उत्सुकता से आरआरआर की रिलीज का इंतजार कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजामौली की पिछली फिल्म बाहुबली 2- द कन्क्लूजन 2017 में आयी थी, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की ऐसी दास्तां लिखी थी, जो अभी तक कोई दूसरी फिल्म दोहरा नहीं सकी है। बाहुबली 2 अकेली दक्षिण भारतीय फिल्म है, जिसके हिंदी डब वर्जन ने भी 500 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन किया था।

    दुनियाभर में सभी भाषाओं में फिल्म की कमाई 1800 करोड़ के आसपास रही थी। वही राजामौली पूरे पांच साल बाद आरआरआर लेकर लौटे हैं। वैसे, राजामौली का मुकाबला किसी और से नहीं खुद से ही है और देखना है कि वो  खुद अपना रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं। 

    डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली पहली फिल्म

    आरआरआर के सिनेमैटिक अनुभव को जोरदार बनाने का पूरा इंतजाम निर्माताओं ने किया है। फिल्म 2 डी के अलावा 3 डी, डॉल्बी सिनेमा, आईमैक्स में भी रिलीज की जा रही है। बाहुबली की तरह आरआरआर का स्केल काफी बड़ा है और जिस तरह के भव्य दृश्यों को राजामौली कहानी में पिरोते हैं, उसकी गहराई 3 डी में ही लुभा सकती है।

    आरआरआर एक पीरियड फिल्म है, जिसकी कहानी ब्रिटिश सत्ता के दौर में कही गयी है। इस फिल्म के लिए राजामौली दर्शकों को एक सदी पीछे ले जाने वाले हैं और उस दौर को सेटों और तकनीक के जरिए रिक्रिएट किया गया है। यहां बता दें कि डॉल्बी सिनेमा में रिलीज होने वाली आरआरआर पहली भारतीय फिल्म है।

    तीन हजार स्क्रींस पर रिलीज होगी फिल्म

    RRR को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म की अवधि तीन घंटा एक मिनट है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को साढ़े तीन हजार से ज्यादा स्क्रींस पर उतारने की तैयारी की जा रही है। आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट, ओलिविया मॉरिस महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

    उत्तर भारत में आरआरआर को पेन स्टूडियोज के जयंती लाल गाडा वितरित कर रहे हैं। इसके साथ ही सभी भाषाओं के लिए दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक अधिकार भी पेन स्टूडियोज के पास हैं। वहीं, पेन मरुधर फिल्म को नॉर्थ टेरिटरी में डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। मूल रूप से तेलुगु भाषा की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के डीवीवी दानय्या ने किया है।