Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRR Box Office Collection: जॉन अब्राहम की 'अटैक' भी हुई बेदम, 8 दिन में RRR ने कमाए इतने करोड़

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Sat, 02 Apr 2022 07:51 AM (IST)

    RRR Box Office Collection Day 8 राजामौली की आरआरआर के सामने जॉन अब्राहम की अटैक भी बॉक्स ऑफिस पर फीकी नजर आ रही है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर ये फिल्म 8वें दिन भी जबरजस्त कलेक्शन करते हुए 150 करोड़ के करीब पहुंच रही है।

    Hero Image
    Image Source: RRR Box Office Collection Day 8

    नई दिल्ली, जेएनएन। RRR Box Office Collection Day 8: राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर आरआरआर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ रही है। एसएस राजामौली की इस फिल्म ने हिन्दी बेल्ट में भी अपनी बादशाहत कायम रखी है। शुक्रवार को रिलीज हुई जॉन अब्राहम की अटैक से उम्मीद थी कि इसकी और आरआरआर की जबरदस्त टक्कर होगी, पर ऐसा हो न सका। 'अटैक' के लिए आरआरआर ने कोई रास्ता ही नहीं छोड़ा और लक्ष्य राज आनंद की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पानी भरती नजर आई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8वें दिन इतनी की कमाई

    बॉक्स ऑफिस विजेता के रूप में लेबल किए जाने के बाद, आरआरआर मजबूती से डटी हुई है। शुरुआती रुझानों के अनुसार, राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर के हिन्दी वर्जन ने अपने 8 वें दिन 11-12 करोड़ की कमाई की है। हाल के कलेक्शन के साथ, आरआरआर (हिन्दी) की कुल कमाई अब 143.59-144.59 करोड़ हो गई है।

    इन फिल्मों को पछाड़ा

    RRR (हिंदी) ने केवल 7 दिनों में 132.59 करोड़ का कलेक्शन किया और ताजे आंकड़ों के साथ, फिल्म 150 करोड़ के करीब पहुंच रही है। अपने पहले हफ्ते के कलेक्शन के साथ, आरआरआर ने सूर्यवंशी, द कश्मीर फाइल्स, 83, और गंगूबाई काठियावाड़ी को पछाड़ दिया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर क्रमशः 120.66 करोड़, 97.30 करोड़, 71.87 करोड़ और 68.93 की कमाई की थी।

    अटैक भी रही बेअसर

    आरआरआर से वीकेंड के दिन और ज्यादा कमाई की उम्मीद की जा रही है। क्योंकि इसे टक्कर देने के लिए रिलीज हुई जॉन अब्राहम की अटैक बॉक्स ऑफिस पर बेदम साबित हो रही है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि फिल्म को लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, इसका प्रदर्शन देखने के लिए हमें वीकेंड तक का इंतजार करना होगा।

    वर्ल्ड वाइल्ड कमाई पहुंचीं 700 करोड़ पार

    वहीं RRR ने वर्ल्डवाइड जबरदस्त परफॉर्म करते हुए 700 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। बता दें कि आरआरआर ने पहले हफ्ते में वर्ल्डवाइड 710 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया है, जिसमें से 560 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हुआ।