Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRR Box Office: राजामौली की 'आरआरआर' का तूफानी सफर जारी, 100 करोड़ का पड़ाव बस इतनी दूर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 29 Mar 2022 05:29 PM (IST)

    RRR Box Office राजामौली निर्देशित आरआरआर में राम चरण और एनटीआर जूनियर लीड रोल्स में हैं। एक साथ दो तेलुगु सुपर स्टारों को साथ देखने के लिए पब्लिक भी स ...और पढ़ें

    Hero Image
    RRR Box Office Collection Day 4. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर हिंदी बेल्ट के बॉक्स ऑफिस पर जोरदार सफर जारी है और 100 करोड़ के पहले अहम पड़ाव की ओर तूफानी रफ्तार से बढ़ रही है। ओपनिंग वीकेंड में 74 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी आरआरआर (हिंदी) ने पहले सोमवार को भी बेहतरीन कमाई की है और आज 100 करोड़ के पार पहुंच सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, 25 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंची आरआर ने रिलीज के चौथे दिन सोमवार को 17 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद आरआरआर का चार दिनों का नेट कलेक्शन 91.50 करोड़ हो चुका है, यानी फिल्म को 100 करोड़ के लिए अब सिर्फ 8.50 करोड़ की ही दरकार है, जो मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए आज यानी मंगलवार को मिलने की पूरी उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो हिंदी भाषा में पांच दिनों में 100 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली आरआरआर 2022 की पहली फिल्म बन जाएगी। इससे पहले द कश्मीर फाइल्स को 100 करोड़ तक पहुंचने में आठ दिन लगे थे। 

    गंगूबाई काठियावाड़ी और द कश्मीर फाइल्स के बाद 100 करोड़ कमाने वाली आरआरआर साल 2022 की तीसरी फिल्म होगी। राजामौली निर्देशित फिल्म तेलुगु के साथ हिंदी और अन्य दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी बड़े पैमाने पर रिलीज की गयी थी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने 19 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को 24 करोड़ और रविवार को 31.50 करोड़ का कलेक्शन करते हुए ओपनिंग वीकेंड में ही 74.40 करोड़ जुटा लिये थे। 

    आरआरआर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी गदर काटे हुए और रिलीज के तीन दिनों में ही 500 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर लिया था। बाहुबली 2 के पांच साल बाद आयी राजामौली की फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसकी विशालता और भव्यता के लिए सराही जा रही है। ब्रिटिश दौर की इस कहानी में राम चरण और एनटीआर जूनियर ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं, वहीं अजय देवगन और आलिया भट्ट ने स्पेशल एपीयरेंस किया है। 

    Koo App

    #RRR #Hindi RRRoars and scores on the crucial make-or-break Mon... BIGGEST Day 4 [post pandemic]... FANTASTIC HOLD everywhere, especially in mass circuits... Will cross 💯 cr today [Tue; Day 5]... Fri 19 cr, Sat 24 cr, Sun 31.50 cr, Mon 17 cr. Total: ₹ 91.50 cr. #India biz.

    View attached media content

    - Taran Adarsh (@taran_adarsh) 29 Mar 2022