RRR Box Office: राजामौली की फिल्म का असली इम्तेहान शुरू, 'केजीएफ 2' की रिलीज से पहले कमा चुकी इतने करोड़
RRR Box Office केजीएफ 2 गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है और फिल्म को लेकर काफी सकारात्मक रिपोर्ट्स हैं। बॉक्स ऑफिस पर आरआरआर को इस फिल्म से क ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने द कश्मीर फाइल्स को तो बड़ी आसानी से टक्कर दे दी, मगर इस बाहुबली फिल्म का असली इम्तेहान तो अब शुरू हुआ है। गुरुवार से आरआरआर के सामने केजीएफ चैप्टर 2 की विशालकाय चुनौती आ गयी है। केजीएफ 2 की रिलीज के बाद चौथे वीकेंड में आरआरआर का बिजनेस किस रास्ते जाता है, यह देखना दिलचस्प होगा। आरआरआर 250 करोड़ की मंजिल की ओर बढ़ रही है, मगर तीसरे हफ्ते में रफ्तार बेहद शिथिल होने की वजह से यह पड़ाव थोड़ा दूर हो गया है।
बुधवार 13 अप्रैल को रिलीज के 20वें दिन आरआरआर महज 2.70 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी और इसके साथ फिल्म का 20 दिनों का नेट कलेक्शन 240.79 करोड़ हो गया है। 250 करोड़ के लिए आरआरआर को 9.21 करोड़ की दरकार है, जो इस वीकेंड तक होने की पूरी उम्मीद है।
आरआरआर 25 मार्च को तेलुगु के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 20 करोड़ की ओपनिंग ली थी। आरआरआर ने रिलीज के पांच दिनों में ही 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था, वहीं पहले हफ्ते में फिल्म ने 132 करोड़ जमा कर लिये थे। हालांकि, दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शंस काफी गिरे और सिंगल डिजिट में पहुंच गये थे। फिल्म को 200 करोड़ का पड़ाव पार करने में भी 13 दिन लगे थे। वर्ल्डवाइड कलेक्शंस के मामले में आरआरआर ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सभी भाषाओं में ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ के पार पहुंच गया है। अब आगे आरआरआर को केजीएफ 2 का सामना करना पड़ेगा।
केजीएफ 2 के 4.5 मिलियन टिकट ऑनलाइन बिके
केजीएफ 2 के लिए दर्शकों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बुक माइ शो वेबसाइट पर पहले दिन के लिए 4.5 मिलियन से अधिक टिकटों की ऑनलाइन ब्रिकी हुई है, जिसमें से रिलीज से पहले 2.9 मिलियन टिकट बिकने का रिकॉर्ड है, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे अधिक है।
Records can’t avoid Rocky Bhai!🙌 Watched KGF: Chapter 2 yet?
Book your tickets now👇https://t.co/WdG8DpNXgb#KGFChapter2 #KGF2 #KGF2onApr14 #KGF2InCinemas pic.twitter.com/YV8PKF9rNS
— BookMyShow (@bookmyshow) April 14, 2022
केजीएफ 2 के लिए क्रेज को देखते हुए बॉक्स ऑफिस पहल रिकॉर्ड कमाई का अनुमान है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।