Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    RRR Box Office: 'केजीएफ 2' के तूफान में टिकी रही राजामौली की 'आरआरआर', 4 हफ्तों में वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ की कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 22 Apr 2022 04:06 PM (IST)

    RRR Box Office Collection 4 Weeks एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म के कलेक्शंस पर केजीएफ 2 की रिलीज के बाद काफी असर पड़ा है। हालांकि आरआरआर हिंदी बेल्ट में अभी भी टिकी हुई है और दर्शकों को खींच रही है।

    Hero Image
    RRR Box Office Collection 4 Weeks. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। कन्नड़ सिनेमा की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया कि एसएस राजामौली की तेलुगु फिल्म आरआरआर पीछे छूट गयी। खास बात यह है कि दोनों ही फिल्मों ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, केजीएफ 2 के आने के बाद हिंदी बेल्ट में भी आरआरआर प्रभावित हुई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 अप्रैल गुरुवार को आरआरआर (हिंदी) ने बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्तों का सफर पूरा कर लिया और इन चार हफ्तों में फिल्म ने 258.51 करोड़ का शानदार कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया। अगर चौथे हफ्ते में फिल्म के प्रतिदिन कलेक्शंस देखें तो चौथे शुक्रवार को फिल्म ने 3 करोड़, शनिवार को 3.30 करोड़, रविवार को 3.75 करोड़, सोमवार को 1.20 करोड़, मंगलवार को 1.32 करोड़, बुधवार को 1.13 करोड़ और गुरुवार को 1.02 करोड़ जमा किये। आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने पहले हफ्ते में बेहतरीन बिजनेस किया था। 

    25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आरआरआर ने पहले हफ्ते में 132.59 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। मगर, दूसरे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी और वीक डेज में फिल्म की कमाई सिंगल डिजिट में सिमट गयी थी। दूसरे हफ्ते में आरआरआर के हिंदी वर्जन ने सिर्फ 76 करोड़ ही जमा किये। फिल्म को 200 करोड़ का पड़ाव पार करने में 13 दिन लगे। दूसरे हफ्ते के खत्म होने तक फिल्म 208.59 करोड़ जमा कर चुकी थी। वहीं, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 35.20 करोड़ का कलेक्शन किया था और तीसरा हफ्ता खत्म होने के बाद आरआरआर (हिंदी) का नेट कलेक्शन 243.79 करोड़ हो गया था।

    14 अप्रैल को फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंची और केजीएफ 2 का सामना करना पड़ा था। इस हफ्ते में फिल्म को सिर्फ 14.72 करोड़ ही मिल सके। वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो फिल्म 4 हफ्तों में 1100 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है।