Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Roohi Box Office Collection Day 5: पहले सोमवार को इतनी रह गयी रूही की कमाई, 19 मार्च से दो नई चुनौतियां

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 16 Mar 2021 09:55 PM (IST)

    19 मार्च को रूही के सामने दो बड़ी फ़िल्मों संदीप और पिंकी फ़रार और मुंबई सागा की चुनौतियां होंगी। दिबाकर बनर्जी निर्देशित संदीप और पिंकी फ़रार में जाह्नवी के भाई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल्स में हैं।

    Hero Image
    Roohi stars Janhvi Kapoor, Rajkummar Rao and Varun Sharma. Photo- Twitter/Maddock Films

    नई दिल्ली, जेएनएन। जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फ़िल्म रूही ने ओपनिंग वीकेंड में अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, वीकेंड के बाद पहले सोमवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में गिरावट आयी, जो अमूमन होता ही है। कामकाजी दिन शुरू होने के बाद फ़िल्म की कमाई प्रभावित होती है। रूही के लिए यह हफ़्ता बेहद अहम है, क्योंकि 19 मार्च से रूही के सामने दो बड़ी चुनौतियां खड़ी होने वाली हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    15 मार्च को रूही का सिनेमाघरों में 5वां दिन गुज़रा और फ़िल्म के कलेक्शंस में 50 फीसदी से अधिक गिरावट दर्ज़ की गयी। ट्रेड जानकार तरण आदर्श के अनुसार, सोमवार को रूही ने 1.35 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसे मिलाकर रूही का 5 दिनों को बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन अब 13.93 करोड़ हो गया है। कोविड-19 पैनडेमिक की परिस्थितियों को देखते हुए जानकार इसे संतोषजनक मान रहे हैं।

    रूही 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। लॉकडाउन के बाद सिनेमाघर खुलने के बाद यह पहली चर्चित बॉलीवुड रिलीज़ फ़िल्म है। लिहाज़ा रूही पर सभी की नज़र टिकी हुई थी। फ़िल्म ने निराश भी नहीं किया और गुरुवार को 3.06 करोड़ की सधी हुई ओपनिंग ली। इसके बाद फ़िल्म ने शुक्रवार को 2.25 करोड़, शनिवार को 3.42 करोड़ और रविवार क 3.85 करोड़ का बेहतरीन बिज़नेस किया। 4 दिनों के ओपनिंग वीकेंड में रूही का नेट कलेक्शन 12.58 करोड़ रहा।

    हार्दिक मेहता निर्देशित फ़िल्म का निर्माण दिनेश विजन ने किया है। रूही, हॉरर-कॉमेडी फ़िल्म स्त्री की अगली कड़ी के रूप में बनायी गयी है। 

    19 मार्च को रूही के सामने दो बड़ी फ़िल्मों संदीप और पिंकी फ़रार और मुंबई सागा की चुनौतियां होंगी। दिबाकर बनर्जी निर्देशित संदीप और पिंकी फ़रार में जाह्नवी के भाई अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल्स में हैं, जबकि संजय गुप्ता निर्देशित मुंबई सागा में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। संदीप और पिंकी फ़रार डार्क कॉमेडी है, वहीं मुंबई सागा गैंगस्टर फ़िल्म है।

    comedy show banner
    comedy show banner