Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस के मौक़े पर आयी फ़िल्मों ने जब बॉक्स ऑफ़िस पर भी मचाया धमाल

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 26 Jan 2021 07:06 PM (IST)

    2017 में गणतंत्र दिवस पर बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ा मुकाबला हुआ था। ऋतिक रोशन की काबिल और शाह रुख़ ख़ान की रईस 25 जनवरी को एक साथ सिनेमाघरों में पहुंचीं। इन ...और पढ़ें

    Hero Image
    Bollywood films on republic day. photo- mid day

    नई दिल्ली, जेएनएन। 26 जनवरी को देश 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। गणतंत्र का यह पर्व हर देशवासी के लिए बेहद ख़ास होता है। फ़िल्म इंडस्ट्री भी लोकतंत्र के इस त्योहार का जश्न नई फ़िल्में रिलीज़ करके मनाती रही है। पिछले कुछ सालों में 26 जनवरी के मौके पर कई अहम फ़िल्में रिलीज़ होती रही हैं, जिन्हें बॉक्स ऑफ़िस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। आइए, ऐसी फ़िल्मों पर नज़र डालते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2017 में गणतंत्र दिवस पर बॉक्स ऑफ़िस पर बड़ा मुकाबला हुआ था। ऋतिक रोशन की काबिल और शाह रुख़ ख़ान की रईस 25 जनवरी को एक साथ सिनेमाघरों में पहुंचीं। इन दोनों फ़िल्मों की टक्कर पर फैंस के साथ ट्रेड की भी नज़रें टिकी थीं। मगर, काबिल और रईस ने सारी शंकाओं को निराधार साबित करते हुए अच्छी कमाई की। दोनों फ़िल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई थीं। 

    2018 में 25 जनवरी को सिनेमाघरों में पहुंची संजय लीला भंसाली की पद्मावत। लम्बे समय तक विवादों और विरोधों से जूझने के बाद पद्मावत थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी। चित्तौगढ़ की रानी पद्मावती के मशहूर जौहर की कहानी से प्रेरित फ़िल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर भी ज़बरदस्त कामयाब हुई और 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली। पद्मावत की रिलीज़ को 3 साल पूरे हो गये।

    25 जनवरी 2019 को कंगना रनोट की फ़िल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी सिनेमाघरों में उतरी। फ़िल्म में कंगना ने रानी झांसी रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया था। कंगना ने इस फ़िल्म में निर्देशक के तौर भी क्रेडिट शेयर किया था। बॉक्स ऑफ़िस पर कंगना की फ़िल्म सफल रही थी। फ़िल्म को आज दो साल हो गये। कंगना ने ट्वीट करके मणिकर्णिका की जर्नी को याद किया।

    इनके अलावा पिछले 5 सालों में कुछ ऐसी फ़िल्में भी आयीं, जिन्हें गणतंत्र दिवस से कुछ पहले रिलीज़ किया गया था। इनमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की स्ट्रीट डांसर 3 डी शामिल है, जो  2020 में 24 जनवरी को रिलीज़ हुई थी। इसके साथ कंगना की पंगा भी आयी। मगर दोनों ही फ़िल्में अधिक सफल नहीं हो सकीं। 

    2017 में 22 जनवरी को अक्षय कुमार और निमरत कौर की एयरलिफ़्ट आयी थी, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। इस फ़िल्म की कहानी खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत में फंसे भारतीयों को  सकुशल वापस लाने पर आधारित थी। अक्षय ने फ़िल्म में कुवैत में स्थित भारतीय बिज़नेसमैन का किरदार निभाया था, जो इस मिशन की सफलता में अहम रोल निभाता है। राजा कृष्ण मेनन ने फ़िल्म का निर्देशन किया था।