विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

14वें दिन 'श्रीराम' के बाण ने Ramayana को किया मालामाल, Ranbir Kapoor की फिल्म ने किया तगड़ा कलेक्शन

Published: Wed, 18 Nov 2026 08:31 PM (GMT+05:30)

रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् (Ramayana) को सिनेमाघरों में दो हफ्ते हो गए हैं। फिल्म ने अब तक कितना कारोबार कर लिया है, जानिए यहां...

रामायणम् का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

रामायणम् का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर रामायणम् का राज

  2. दो हफ्तों में रामायणम् ने की धांसू कमाई

  3. 4000 करोड़ में बनी है रामायणम्

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् पार्ट 1 (Ramayana Part 1) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को बड़े पर्दे पर राज करते हुए दो हफ्ते हो गए हैं और इस फिल्म ने इन दो हफ्तों में सिर्फ भारत में 1000 करोड़ के पार कारोबार कर लिया है।

रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म रामायणम् ने सिर्फ 14वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना कारोबार किया है? यहां जानिए फिल्म के हालिया कलेक्शन...

बुधवार को रामायमण् का कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, रणबीर कपूर की रामायणम् ने दूसरे बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने 14वें दिन 16 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़ा) के पार कमाई कर ली है। फिल्म की कमाई मंगलवार से कम हुई है।

ramayana collection

13वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये के पार कारोबार किया था। वहीं, 12वें दिन फिल्म का कारोबार 32 करोड़ रुपये था। 14वें दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होने की गुंजाइश है। हालांकि, अभी तक फिल्म ने सिर्फ नेट कलेक्शन 832 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये के पार कर लिया है। 

रामायणम् का डे वाइज कलेक्शन

टोटल कमाई में तो रामायणम् आगे निकल गई है, लेकिन यहां जानिए कि डे वाइज कब फिल्म ने तगड़ी कमाई की और कब कमाई में गिरावट देखी गई।

  1. 64.85 करोड़ रुपये
  2. 48.05 करोड़ रुपये
  3. 69.80 करोड़ रुपये
  4. 56.15 करोड़ रुपये
  5. 107.50 करोड़ रुपये
  6. 94.10 करोड़ रुपये
  7. 70.65 करोड़ रुपये
  8. 53.50 करोड़ रुपये
  9. 48.10 करोड़ रुपये
  10. 72.90 करोड़ रुपये
  11. 75 करोड़ रुपये
  12. 32 करोड़ रुपये
  13. 28.35 करोड़ रुपये
  14. 16.54 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़ा)

पुष्पा 2 का तोड़ा रिकॉर्ड

रामायणम् इस वक्त सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने पुष्पा 2 का हिंदी लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने 830 करोड़ रुपये कमाए थे। अब रामायणम् को धुरंधर (895 करोड़) और धुरंधर 2 (1108 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ना है। अब देखते हैं कि रणबीर कपूर की ये फिल्म नया रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं।

नमित मल्होत्रा निर्मित रामायणम् दो पार्ट में रिलीज होगी। 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म का पहला पार्ट सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है, वहीं दूसरा पार्ट 2028 की दीवाली में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें- विदेशों में गूंज रहा 'श्री राम' का नारा, Ramayana ने 13वें दिन की छप्परफाड़ कमाई; 1500 करोड़ के करीब कलेक्शन

यह भी पढ़ें- मंगलवार को Ramayana पर बरसी 'बजरंग बली' की कृपा, 13वें दिन पौराणिक फिल्म की कमाई 800 करोड़ के पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।