'हनुमान चालीसा बज रही थी तो...', Ramayana की स्क्रीनिंग के लिए कोलकाता थिएटर ने बदला रूल; आस्था को रखा सबसे ऊपर
रामायणम् की स्क्रीनिंग के दौरान कोलकाता के एक मल्टीप्लेक्स चेन ने ऐसा नियम बनाया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों ...और पढ़ें

कोलकाता थिएटर्स ने रामायणम् की स्क्रीनिंग के दौरान बैन किया नॉनवेज/ फोटो- यूट्यूब
HighLights
रामायणम् के लिए कोलकाता के मल्टीप्लेक्स का बड़ा फैसला
ऑडिटोरियम के अंदर नॉनवेज फूड देने पर लगाया बैन
हनुमान चालीसा बाहर से सुनकर ही हुआ अलग फील
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायणम् अब सिर्फ एक फिल्म नहीं रही है, बल्कि इमोशन बन चुकी है। वर्किंग डेज में भी मूवी को देखने की चाहत लोगों में कम नहीं हो रही है। यही वजह है कि ग्लोबली फिल्म ने 1483 करोड़ तक की कमाई कर ली है।
अब रामायणम् (Ramayana Part 1) की स्क्रीनिंग के लिए कोलकाता के मल्टीप्लेक्स थिएटर्स चेन ने एक बड़ा कदम उठाया है। थिएटर्स ओनर्स ने पैसों से कई ज्यादा ऊपर लोगों की आस्था को रखते हुए कड़ा नियम बनाया है।
हनुमान चालीसा बजते ही हुआ कुछ अलग महसूस
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम्: अ राइज ऑफ अ लीजेंड के लिए कोलकाता के SVF सिनेमा में एक खास व्यवस्था की गई है। मल्टीप्लेक्स थिएटर ने माइथोलॉजिकल फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान सिर्फ शाकाहारी खाना उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। फिल्म के पौराणिक विषय से जुड़ी धार्मिक भावनाओं को समझते हुए थिएटर्स ओनर ने ये निर्णय लिया है।
SVF के एक स्पोक्सपर्सन ने बताया कि उनकी कंपनी को लगता है कि कुछ फिल्में सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होती हैं। वह धार्मिक और सांस्कृतिक चीजों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने पूरी तरह से ये निर्णय हिंदू महाकाव्य के प्रति लोगों की आस्था को देखकर लिया है।

प्रवक्ता ने कहा, "कुछ फिल्में सिनेमा से कई आगे हैं। रामायणम् के दौरान जब हनुमान चालीसा बज रही थी, तो ऑडिटोरियम मंदिर जैसा लग रहा था। वो ही नहीं, बाहर हम भी ऐसा फील कर रहे थे।" हालांकि, उन्होंने ये साफ किया गया कि बाहर काउंटर पर और अन्य फिल्मों की स्क्रीनिंग के दौरान नॉनवेज उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि, रामायणम् की स्क्रीनिंग पर अंदर नॉनवेज बैन है।
रामायणम् दो भागों में होगी रिलीज
रामायणम् 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में रणबीर कपूर ने जहां श्रीराम की भूमिका निभाई, तो वहीं यश को दशानन रावण के रूप में दर्शकों का काफी प्यार मिला। साई पल्लवी मां सीता, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा, कुणाल कपूर इंद्र की भूमिका में दिखाई दिए।

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी फिल्म रामायणम् को 2 भागों में रिलीज किया जाएगा। दूसरे भाग में सनी देओल (Sunny Deol) महाबली हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे, जिसके एक सीन ने ही पहले पार्ट के एंड क्रेडिट सीन में दर्शकों को क्रेजी कर दिया था। फिल्म का सेकंड पार्ट 2028 दीवाली पर रिलीज होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।