Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Brahmastra: ताइवान पहुंची रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र, IMAX में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 04:56 PM (IST)

    Brahmastra In Taiwan भारत और ओवरसीज में 9 सितम्बर को आयी ब्रह्मास्त्र ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से अधिक कमाई की है। जिन देशों मे फिल्म अब तक नहीं पहुंच सकी है अब वहां रिलीज की जा रही है। अयान मुखर्जी ने फिल्म का निर्देशन किया है।

    Hero Image
    Ranbir Kapoor Alia Bhatt Film Brahmastra Part 1 Shiva Releases In Taiwan. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निर्देशित ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा साल 2022 की उन फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली। अगर, वर्ल्डवाइड कलेक्शंस की बात करें तो 400 करोड़ से अधिक जमा किये और अब ब्रह्मास्त्र एक नई मंजिल की तरफ चल पड़ी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ताइवान में रिलीज होने जा रही है। ट्रेड जानकारों के अनुसार, इस देश में आइमैक्स में रिलीज होने वाली ब्रह्मास्त्र पहली भारतीय फिल्म है। ताइवान में फिल्म शुक्रवार (2 दिसम्बर) को सिनेमाघरों में लगेगी। इसका पोस्टर भी जारी किया दया है। 

    ताइवान में हिट हैं भारतीय फिल्में

    ताइवान में भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। इससे पहले आमिर खान की दंगल, इरफान की हिंदी मीडियम काफी पसंद की गयी थीं। दंगल ने ताइवान में काफी अच्छा बिजनेस किया था। ब्रह्मास्त्र सुपरहीरो फिल्म है, जिसकी कहानी माइथोलॉजी से प्रेरित है। रणबीर ने इसमें एक ऐसे युवक का किरदार निभाया है, जो सुपर वापर से लैस है। उसे इस शक्ति के बारे में कुछ नहीं पता। आग उसे चला नहीं सकती। वो प्राचीन काल से चले आ रहे शक्ति समूह का भी हिस्सा है, जो प्राचीन अस्त्रों की सुरक्षा में तैनात है। अमिताभ बच्चन इस समूह के मुखिया हैं।

    यह एक ट्रिलॉजी फिल्म है, जिसके दूसरे भाग देव का एलान हो चुका है। दूसरे भाग की कहानी रणबीर के किरदार के मां-बाप को केंद्र में रखकर लिखी गयी है। रणबीर की मां के रोल में दीपिका पादुकोण हैं। हालांकि, पिता के किरदार के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है।

    वर्ल्डवाइड 400 करोड़ की कमाई 

    भारत और दुनिया के दूसरे देशों में फिल्म 9 सितम्बर को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 257 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 306 करोड़ था, जबकि ओवरसीज में फिल्म ने 118 करोड़ का कारोबार किया। सब मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड 418 करोड़ जुटा लिये थे। 

    ब्रह्मास्त्र डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ चुकी है, जहां इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। सोशल मीडिया में कई लोगों ने फिल्म को लेकर कमेंट किये थे और फिल्म की तारीफ की थी। रिलीज से पहले ब्रह्मास्त्र को सोशल मीडिया में काफी विरोध का सामना करना पड़ा था, मगर कलेक्शंस पर इसका खास असर नहीं पड़ा था। ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय ने अहम भूमिकाएं निभायीं, जबकि नागार्जुन अक्कीनेनी और शाह रुख खान ने कैमियो किये थे। फिल्म का निर्माण करण जौहर की कम्पनी धर्मा प्रोडक्शंस ने किया। दक्षिण भारत में फिल्म को एसएस राजामौली ने प्रेजेंट किया था।