विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस पर Ramayana का राज, रणबीर कपूर की फिल्म ने कमाई से किया करिश्मा

Published: Mon, 23 Nov 2026 02:33 PM (IST)

अभिनेता रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायणम् ने नॉर्थ अमेरिका में कमाई के मामले में अपनी छाप छोड़ी है। 

रामायणम् का ओवरसीज कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

रामायणम् का ओवरसीज कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. नॉर्थ अमेरिका में रामायणम् की धूम

  2. 18वें दिन फिल्म किया बंपर कारोबार

  3. विदेश में छुआ कमाई का जादुई आंकड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायणम् कमाई के मामले में देश और दुनिया में धमाकेदार प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। अभी रामायणम् पार्ट-1 की रिलीज को तीसरा सप्ताह भी पूरा नहीं हुआ है और फिल्म 2000 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की दहलीज पर आ खड़ी हो गई है। 

इस बीच नॉर्थ अमेरिका में भी रामायणम् पर जमकर धनवर्षा हुई है और इस विदेशी सरजमी पर अब रणबीर कपूर और यश की माइथोलॉजिकल फिल्म ने कमाई का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। 

रामायणम् ने नॉर्थ अमेरिका में मचाया धमाल

जिस उम्मीद की रामायणम् की रिलीज से पहले लगाई जा रही थी कि पौराणिक कहानी वाली ये फिल्म कमाई के मामले में पूरी दुनिया में अपना दबदबा कायम करेगी। फिलहाल ऐसा होता हुआ भी साफ-साफ नजर आ रहा है। इसका अंदाज आप रामायणम् पार्ट-1 के नॉर्थ अमेरिका के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं, जिसकी जानकारी मेकर्स की तरफ से साझा की गई है। 

ramayananorthamerica

रणबीर कपूर, रॉकिंग स्टार यश, साईं पल्लवी और रवि दुबे स्टारर रामायणम्, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास बनाना जारी रखे हुए है। दरअसल, यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में अब तक की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बनकर सामने आई है। इस क्षेत्र में फिल्म ने अब तक 29 मिलियन से ज्यादा की कमाई का शानदार माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है और इस तरह से इसने ग्लोबल स्टेज पर इंडियन सिनेमा के लिए एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। 

ramayanachinarelease

भारतीय मु्द्रा के आधार पर रामायणम् की नॉर्थ अमेरिका की कुल कमाई 269 करोड़ से अधिक होती है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।  यह बड़ी कामयाबी दिखाती है कि फिल्म ग्लोबल लेवल में अपनी पहचान बना रही है और दुनिया भर में मौजूद इंटरनेशनल ऑडियंस के बीच भी इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है।

रामायणम् की ओवरसीज टोटल कमाई

फिल्म रामायणम् की रिलीज को अभी 18 दिनों का समय बीता है। अब तक निर्देशक नीतेश तिवारी की ये फिल्म पूरी ओवरसीज 552 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। विदेशी सरजमीं पर सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म के तौर पर रामायणम् का नाम दूसरे पायदान पर आ गया है, जबकि पहले स्थान पर आमिर खान की दंगल (1430 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन) है। 

यह भी पढ़ें- 18वें दिन Ramayana पर बरसा कुबेर का खजाना, रविवार को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा

यह भी पढ़ें- 18वें दिन चमकी Ramayana की किस्मत, वीकेंड पर जमकर बरसे नोट; 1700 करोड़ के करीब पहुंचा कलेक्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।