बॉक्स ऑफिस के सिंहासन पर जल्द राजा बन बैठेगी Ramayana, 16वें दिन Dhurandhar 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के पहुंची और पास
रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् 16वें दिन दुनियाभर में तहलका मचाती हुई नजर आई। शुक्रवार को रामायणम् की जितनी कमाई हुई उससे धुरंधर 2 का रिकॉर्ड टूटने का खतरा बढ़ गया है।

रामायणम् वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस डे 16/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
धुरंधर 2 पर ग्रहण लगाने की तैयारी कर रही रामायणम्
विदेशों में नहीं कम हो रहा है रणबीर की फिल्म का क्रेज
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 16 दिनों में हुई धांसू कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर और यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् पार्ट 1 (Ramayana Collection) को लेकर लोग भले ही सोशल मीडिया पर कितने भी सवाल उठा रहे हों, लेकिन इसके बावजूद मूवी की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार कम नहीं हो रही है। जितनी तेज स्पीड से फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है, उससे ज्यादा दोगुनी कमाई से रामायणम् दुनियाभर में कलेक्शन कर रही है।
15 दिनों तक दुनियाभर में धूम मचाने वाली रणबीर कपूर की मूवी का 16वें दिन का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। जिसकी कमाई से ये साफ हो गया है कि धुरंधर 2 की तरफ खतरा बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। मूवी ने शुक्रवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कलेक्शन किया, पढ़ें डिटेल्स।
1600 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है रामायणम्
रणबीर कपूर की रामायणम् ऐसी फिल्म है, जिसने सिर्फ भारत और वर्ल्डवाइड नहीं, बल्कि विदेशों में भी रिकॉर्ड बनाए हैं। वो रिकॉर्ड्स क्या है, ये हम आपको बताएंगे लेकिन चलिए उससे पहले फिल्म के 16वें दिन के कलेक्शन पर नजर डाल लेते हैं। 15 दिनों में 1547 करोड़ की कमाई करने वाली रामायणम् (Ramayana Movie) शुक्रवार को 1600 करोड़ कमाने के और भी करीब पहुंच चुकी है।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम् ने 16वें दिन ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर कुल 1,574.60 करोड़ तक की कमाई की है। शुक्रवार को सिंगल डे पर 27.6 करोड़ के आसपास की कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर की है। धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से अब मूवी बस 278 करोड़ दूर है।

विदेशों में अब तक ये रिकॉर्ड्स बना चुकी है रामायणम्
रामायणम् को रिलीज से पहले ही स्क्रीनिंग के दौरान विदेशों में दर्शकों और समीक्षकों से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। मूवी ने ओवरसीज मार्केट में 16दिनों के अंदर कुल 523 करोड़ की कमाई की है। ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में रामयणम् धुरंधर 2 को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है।
| रामायणम् वर्ल्डवाइड | 1,574 करोड़ रुपए |
| रामायणम् इंडिया नेट | 880.05 करोड़ रुपए |
| रामायणम् सिंगल डे वर्ल्डवाइट | 27.5 करोड़ रुपए |
| रामायणम् ओवरसीज | 523 करोड़ रुपए |
| सिंगल डे इन इंडिया | 16.30 करोड़ |
रामायणम् चीन को छोड़कर बाकी अन्य देशों में सबसे ज्यादा ओवरसीज कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने एशिया के सात देशों में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए सबसे बड़ी IMAX ओपनिंग दर्ज की है। फिल्म यूके, यूएई, नॉर्थ अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अच्छा बिजनेस कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।