विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 की उल्टी गिनती शुरू, 15वें दिन Ramayana ने खेला बड़ा खेल; 'विष्णु' कृपा से खूब हुई धनवर्षा

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:32 AM (IST)

रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् हर दिन के साथ धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के और भी करीब पहुंच रही है। 15वें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ कमाए, नीचे देखें आंकड़ें। 

रामायणम् बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15/ फोटो- इंस्टाग्राम

रामायणम् बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 15/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 15वें दिन रामायणम् ने बॉक्स ऑफिस पर पलटा गेम

  2. धुरंधर 2 का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब

  3. वर्ल्डवाइड रणबीर की फिल्म की इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म रामायणम् (Ramayana Collection) को सिनेमाघरों में लगे हुए 15 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब भी मूवी जमकर कमाई कर रही है। गुरूवार को वर्किंग डेज के बावजूद जहां रामायणम् ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे में 19 करोड़ कमाए, तो वहीं वर्ल्डवाइड मूवी अब धुरंधर 2 का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने के और भी ज्यादा करीब पहुंच चुकी हैं।

रामायणम् ने रिलीज के 15वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे और कुल अब तक कितने करोड़ की कमाई की है, नीचे देखें कल की पूरी कमाई।

धुरंधर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से इतनी दूर रामायणम्

155 करोड़ से शुरूआत करने वाली रणबीर कपूर की मूवी ने एक हफ्ते के अंदर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के आसपास की कमाई कर ली थी। अब देखते ही देखते 15 दिनों के अंदर मूवी 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी ने गुरुवार को सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 28.10 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है।

रामायणम् की कमाई 15 दिनों के अंदर 1547.15 करोड़ तक पहुंच चुकी है। मूवी को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब 305 करोड़ की कमाई और करनी है।

Untitled Design - 2026-11-17T175000.166

विदेशों में भी रामायणम् ने बजाया सफलता का डंका 

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायणम् को जितना प्यार घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है, उतना ही प्रेम नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल मूवी विदेशों में भी बटोर रही है। दंगल के बाद यश-रणबीर की रामायणम् बॉलीवुड की दूसरी फिल्म है, जिसने ओवरसीज मार्केट में सबसे अधिक कमाई की है। 

Untitled Design - 2026-11-17T174857.429

इस फिल्म का कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 863.75 करोड़ तक पहुंचा है। वहीं ओवरसीज मार्केट में मूवी ने 515 करोड़ की शानदार कमाई की है। मूवी नॉर्थ अमेरिका और कनाडा में मिलाकर जहां फिल्म ने 235 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। तो वहीं गल्फ कंट्रीज से मूवी को 50.76 करोड़ के आसपास आए। ऑस्ट्रेलिया में मूवी ने 39.48 करोड़ कमाए और यूके से 50.76 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया। थाइलैंड, नेपाल और मलेशिया में भी फिल्म का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा।

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Ramayana की सुनामी, 15वें दिन 'राम की महागाथा' का चल गया जादू; डबल डिजिट में हुआ कलेक्शन

यह भी पढ़ें- 'रामायणम्' में Sai Pallavi की परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं उनके दादा? एक्ट्रेस ने वायरल कमेंट पर तोड़ी चुप्पी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।