विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

25वें दिन Ramayana ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, रविवार को रणबीर कपूर की फिल्म पर हुई धनवर्षा

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:42 PM (IST)

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर एपिक फिल्म 'रामायणम्' (Ramayana) ने थिएटर्स में 25 दिन पूरे कर लिए हैं। यहां पढ़ें रविवार का कलेक्शन-

'रामायणम्' फिल्म का पोस्टर

'रामायणम्' फिल्म का पोस्टर

HighLights

  1. 'रामायणम्' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

  2. रविवार को रणबीर की फिल्म ने की शानदार कमाई

  3. 5 नवंबर को रिलीज हुई थी एपिक फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् ने 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी और पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। हालांकि बीच में कमाई में कुछ गिरावट दर्ज की गई लेकिन रविवार को फिल्म ने फिर से जबरदस्त कमाई की है।

'रामायणम्' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25

सैकनिल्क के मुताबिक, रामायणम् (Ramayana) ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद 8 दिनों के कलेक्शन के साथ इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। वहीं अब इसने थिएटर्स में 25 दिन पूरे कर लिये हैं।

ramayana (96)

यह भी पढ़ें- Ramayana OTT Release: कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी 'रामायण'? प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी

एपिक फिल्म ने पिछले कुछ दिनों में कमाई में गिरावट दर्ज करते हुए सिंगल डिजीट में कलेक्शन किया था लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने फिर से डबल डिजीट में कमाई की है। शनिवार को 14 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने के बाद इसने रविवार को अब तक 14.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो कि 15 करोड़ रुपये के पार हो जाएगा।

इस कमाई के साथ फिल्म टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 1,029.87 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,229.89 करोड़ रुपये हो गया है।

रामायणम् कलेक्शन डे 25

14.67 करोड़ रुपये
रामायणम् नेट इंडिया कलेक्शन 1,029.87 करोड़ रुपये
रामायणम् ग्रॉस इंडिया कलेक्शन

1,229.89 करोड़ रुपये

रामायणम् वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,814.55 करोड़ रुपये

ग्लोबल कलेक्शन में धुरंधर 2 को पछाड़ा

रामायणम् (Ramayana) ने 24वें दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ ही रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ यह भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

ramayana (98)

'रामायणम्' के बारे में

'रामायणम्: पार्ट 1' एक माइथोलॉजिकल फिल्म है जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जिन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म वाल्मीकि रचित हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित है।

फिल्म के पहले पार्ट में रणबीर कपूर ने श्रीराम का, यश ने रावण का, साई पल्लवी ने सीता का, रवि दुबे ने लक्ष्मण का रोल प्ले किया है। इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेराय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और आदिनाथ कोठारे जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana ने तोड़ा 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड, 'दंगल' के बाद बनी भारत की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।