विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office:रजनी-अक्षय की 2.0 को 13वें दिन इतनी कमाई, एक और रिकॉर्ड बना

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 12 Dec 2018 03:06 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 13 Dec 2018 12:34 PM (GMT+05:30)

एक नया रिकॉर्ड मलेशिया में बना है। यहां फिल्म ने मलेशियन करेंसी में 16 मिलीयन यानि 37 करोड़ 50 लाख रपये की कमाई की है।

Box Office:रजनी-अक्षय की 2.0 को 13वें दिन इतनी कमाई, एक और रिकॉर्ड बना
Box Office:रजनी-अक्षय की 2.0 को 13वें दिन इतनी कमाई, एक और रिकॉर्ड बना

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म ‘2.0’ के हिंदी वर्जन ने अपनी रिलीज़ के 13वें दिन करीब तीन करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है जबकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन अब 650 करोड़ के करीब पहुंच गए हैं। ये फिल्म अब भी नए नए रिकॉर्ड बनाते जा रही है l

एक नया रिकॉर्ड मलेशिया में बना है। यहां फिल्म ने मलेशियन करेंसी में 16 मिलीयन यानि 37 करोड़ 50 लाख रपये की कमाई की है। ये मलेशिया में किसी भी तमिल फिल्म की सबसे अधिक कमाई है।

फिल्म 2.0 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में 13 वें दिन करीब 3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और हिंदी की कुल कमाई अब 173 करोड़ 50 लाख रूपये हो गई है। देखना है कि फिल्म इस वीकेंड में 200 करोड़ तक पहुंच पाती है या नहीं। फिल्म को चार दिनों के पहले वीकेंड में 97 करोड़ 25 लाख रूपये, पहले हफ़्ते में 139 करोड़ 75 लाख रूपये और दूसरे वीकेंड में 27 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिला है।

फिल्म 2.0 अब इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ गई है l इस फिल्म से अधिक संजू ने 342 करोड़ 53 लाख रूपये और पद्मावत 302 करोड़ 15 लाख रूपये की कमाई की थी l फिल्म 2.0 पहले ही वर्ल्डवाइड कमाई करने वाली नंबर वन फिल्म बन गई थी । रजनीकांत और अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पद्मावत के 560 करोड़ रूपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

फिल्म 2.0 में रजनीकांत अपने साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में हैं। अक्षय कुमार को विलेन बनाया गया है। ऐश्वर्या बच्चन की जगह इस बार एमी जैक्सन ने ली है। साथ में सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का भी रोल है। इस फिल्म को बनाने में 550 करोड़ रूपये का खर्च आया है। ये भारत की सबसे महंगी है।

यह भी पढ़ें: Birthday पर रजनीकांत की फिल्म पेट्टा का टीज़र रिलीज़, झकास लुक में हैं थलैवा