Move to Jagran APP

तीसरे हफ्ते में पूरे दमखम से चल रही अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा', 19 दिनों में हिंदी वर्जन ने कर ली इतनी कमाई

पुष्पा का यह सफर कितना लम्बा चलेगा यह आगे आने वाली परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा के सामने फिलहाल कोई चुनौती नहीं है। नई फिल्में रिलीज ना होने की वजह से स्क्रींस काउंट घटने की भी फिलहाल कोई आशंका नहीं है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 06:10 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jan 2022 06:56 AM (IST)
Pushpa Box Office Collection Day 19. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस और ओमिक्रोन वैरिएंट की बढ़ती चुनौतियों के बीच अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा- द राइज पार्ट-1 सिनेमाघरों में बढ़त बनाये हुए है। फिल्म ने 19 दिनों में शानदार कलेक्शन किया है। खासकर, हिंदी वर्जन को अभूतपूर्व रिस्पॉन्स मिला है और तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींच रही है, जिसके चलते फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। 

loksabha election banner

मंगलवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ जमा किये, जिसके बाद हिंदी वर्जन का 19 दिनों का नेट कलेक्शन 68.19 करोड़ हो गया है। पुष्पा 31 दिसम्बर को रिलीज के तीसरे हफ्ते में दाखिल हुई थी। फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 3.50 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को 6.10 करोड़ और रविवार को 6.25 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन किया। सोमवार को 2.75 करोड़ जमा किये थे। गौरतलब है कि हिंदीभाषी प्रदेशों में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप चलते सिनेमाघर 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किये जा रहे हैं। ऐसे हालात में भी पुष्पा को दर्शक मिल रहे हैं। खासकर, महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में पुष्पा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कलेक्शंस की इस रफ्तार को देखते हुए फिल्म चौथे वीकेंड तक 70 करोड़ के पड़ाव को आसानी से पार कर लेगी, जो बड़ी बात है। 

पुष्पा 17 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले हफ्ते में हिंदी वर्जन ने 26.89 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म को 20.20 करोड़ मिले थे। तीसरे हफ्ते के पांच दिनों में फिल्म 21.10 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है, जो इसकी रफ्तार बताते हैं। अल्लू अर्जुन की यह पहली फिल्म है, जो तेलुगु के साथ हिंदी में भी रिलीज हुई। सुकुमार निर्देशित फिल्म में अल्लू ने पुष्पा राज नाम का किरदार निभाया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में हैं। 

पुष्पा का यह सफर कितना लम्बा चलेगा, यह आगे आने वाली परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा के सामने फिलहाल कोई चुनौती नहीं है। नई फिल्में रिलीज ना होने की वजह से स्क्रींस काउंट घटने की भी फिलहाल कोई आशंका नहीं है।

यह भी पढ़ें: COVID-19: दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सिनेमाघरों का संचालन प्रभावित, जानें- कहां खुले हैं, कहां बंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.