Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा द राइज' ने 13वें दिन जोड़े 3 करोड़, अब 50 करोड़ के इतने नजदीक पहुंची फिल्म

    इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों के बीच पुष्पा विनर के रूप में उभरी है। सूर्यवंशी और 83 के बाद यह पुष्पा का हिंदी वर्जन तीसरी फिल्म है जिसने सबसे अधिक कमाई की है। सलमान खान की अंतिम- द फाइनल ट्रुथ भी पुष्पा से पीछे रह गयी है।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Thu, 30 Dec 2021 02:19 PM (IST)
    Hero Image
    Pushpa Box Office Collection Day 13. Photo- Twitter/Pushpa

    नई दिल्ली, जेएनएन। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द राइज एक सरप्राइज के तौर पर उभरकर सामने आयी है। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म कामयाबी की नई दास्तां लिख रही है। फिल्म का हिंदी वर्जन 50 करोड़ के पड़ाव के बेहद नजदीक पहुंच गया है और नये साल से पहले इस पड़ाव का पार कर सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुष्पा (हिंदी) ने बुधवार को 3 करोड़ के नेट कलेक्शन किया और इसके साथ 13 दिनों का नेट कलेक्शन 45.50 करोड़ हो चुका है। 50 करोड़ के पड़ाव को पार करने के लिए अब महज 4.50 करोड़ और चाहिए, जो शुक्रवार तक हासिल किया सकता है। अगर दूसरे हफ्ते में पुष्पा के कलेक्शंस देखें तो दूसरे शुक्रवार को 2.31 करोड़, शनिवार को 3.75 करोड़, रविवार को 4.25 करोड़, सोमवार को 2.75 करोड़ और मंगलवार को 2.50 करोड़ जमा किये थे। आकंड़े बता रहे हैं कि फिल्म सधी हुई रफ्तार से चल रही है। 

    पुष्पा तेलुगु के साथ हिंदी में भी 17 दिसम्बर को रिलीज हुई थी और पहले हफ्ते में 26.89 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। पुष्पा को हिंदी भाषी दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया और अल्लू अर्जुन को मजबूत डेब्यू दिया। खास बात यह है कि पुष्पा के साथ स्पाइडरमैन नो वे होम जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म रिलीज हुई थी, मगर इस विकट चुनौती के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है।

    इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों के बीच पुष्पा विनर के रूप में उभरी है। सूर्यवंशी और 83 के बाद यह पुष्पा का हिंदी वर्जन तीसरी फिल्म है, जिसने सबसे अधिक कमाई की है। सलमान खान की अंतिम- द फाइनल ट्रुथ भी पुष्पा से पीछे रह गयी है। हालांकि, नवम्बर से पहले रिलीज हुईं सिनेमाघरों में रिलीज हुई ज्यादातर फिल्मों पर पैनडेमिक के चलते हुई सिनेमाबंदी का असर भी रहा। 

    सुकुमार निर्देशित पुष्पा क्राइम एक्शन फिल्म है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश के जंगलों में चंदन की लकड़ी की तस्करी और इसका विरोध करने वालों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में अल्लू और रश्मिका के साथ फहाद फासिल भी मुख्य स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। सामंथा रूथ पर प्रभु ने फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग किया है, जो काफी चर्चित रहा।