Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: सुई घागा और पटाखा रिलीज़ , किसके हाथ लगेगी बाज़ी

    सुई धागा और पटाखा को पहले दिन इतने करोड़ रूपये का कलेक्शन मिलने की उम्मीद है l

    By Manoj KhadilkarEdited By: Updated: Sun, 30 Sep 2018 12:15 PM (IST)
    Box Office: सुई घागा और पटाखा रिलीज़ , किसके हाथ लगेगी बाज़ी

    मुंबई। बॉक्स ऑफ़िस पर आज दो अलग अलग मिज़ाज की फिल्में रिलीज़ हो गईं। एक तरफ़ सुई धागा के जरिये संदेश देने की कोशिश है तो दूसरी तरफ़ दो बहनों की कहानी के जरिये पटाखा मनोरंजन का दावा।

    बॉक्स ऑफ़िस पर आज शुक्रवार यानि 28 सितंबर को फ़लसफ़ा, राष्ट्रपुत्र और बस एक आनंद मै तेरा जैसी फिल्में भी आई हैं लेकिन यहां हम जो ऑल  इंडिया फिल्मों की बात कर रहे हैं वो हैं पटाखा और सुई धागा। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर सुई धागा का पूरा नाम सुई धागा मेड इन इंडिया रखा गया है। देश में हस्तशिल्प और बुनकरी की खस्ता होती हालत और स्वदेशी की अवधारण को एक कहानी के जरिये सामने लाया जाएगा। यशराज जैसा बड़ा बैनर इसे प्रोड्यूस कर रहा है और शरत कटारिया इस फिल्म के निर्देशक हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह फिल्म गांधी जयंती (2 अक्टूबर) को ध्यान में रखते हुए अभी रिलीज़ की गई है। सुई धागा पति-पत्नी की कहानी है, जो खुदके बिजनेस की शुरुआत करते हैं। फिल्म की कहानी ममता (अनुष्का शर्मा) और मौजी (वरुण धवन) की है। मौजी छोटी-मोटी नौकरी करता है और कई बार अपने मालिक से अपमानित होता है। वहीं, ममता हाउसवाइफ है। ममता पति के अपमान से काफी परेशान हो जाती है और उसे नौकरी छोड़कर खुद का काम करने की राय देती है। मौजी नौकरी छोड़ देता है और सिलाई का बिजनेस शुरू करता है जिसमें ममता भी उसकी मदद करती है। धीरे-धीरे यह बिजनेस बढ़ता है और सफल होने लगता है। स्वदेसी और स्वरोजगार से स्वावलंबन तक की प्रेरित करने वाली कहानी को कमर्शियल एंगल भी दिया गया है।

    वरुण और अनुष्का इस जॉनर के खिलाड़ी नहीं है। लेकिन जुड़वा 2 जैसी स्टाइल ने वरुण बदलापुर और अक्टूबर वाला जॉनर भी अपना चुके हैं और अनुष्का भी एनएच 10 जैसी फिल्में कर चुकी हैं। करीब दो घंटे और दो मिनट की इस फिल्म पर सभी तरह के खर्च मिला कर 25 से 30 करोड़ रूपये की लागत आई है। फिल्म को भारत में 2500 स्क्रीन्स सहित दुनिया भर में 3200 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है और ट्रेड पंडितों का अनुमान है कि फिल्म को 10 से 12 करोड़ के बीच की ओपनिंग लग सकती है। उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म को दक्षिण भारत में अंग्रेजी सब टाइटल के साथ रिलीज़ किया जाएगा। वरुण धवन और अनुष्का पहली बार साथ में किसी फिल्म में काम कर रहे हैं।

    वरुण की पिछली फिल्म अक्टूबर को पहले दिन चार करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था

    अनुष्का शर्मा की पिछली फिल्म परी ने चार करोड़ 36 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी

    इस हफ़्ते विशाल भारद्वाज की फिल्म पटाखा भी रिलीज़ हुई है। कहानी दो बहनों की है और किस्से उनके झगड़ों के। दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा और टीवी स्टार राधिका मदान फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म में सुनील ग्रोवर का भी अहम् रोल है।पटाखा का नाम पहले छुरियां था। ये फिल्म छुटकी और बड़की नाम की दो बहनों की कहानी है। कहानी के बैकड्राप राजस्थान का है। विशाल लंबे समय से इस कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों तक पहुंचाना चाहते थे।

    इस फिल्म की कहानी कथाकार चरण सिंह पथिक की कहानी “दो बहनें” , जिसमें बड़की और छुटकी का किरदार है, उस पर आधारित है। चरण सिंह अपेक्षाकृत कम चर्चित और आंचलिक भाषा-भूमि में रचे-बसे कथाकार हैं। विशाल अपने जॉनर के लिए फेमस हैं और जब निर्देशन में उतरते हैं तो उनसे एक अलग ही उम्मीद होती है। करीब दो घंटे 13 मिनट की इस फिल्म को 1200 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। इस फिल्म का बजट 18 से 20 करोड़ रूपये के बीच है और माना जा रहा है कि फिल्म को पहले दिन एक से तीन करोड़ रूपये के बीच ओपनिंग लग सकती है।

    पटाखा को सुई धागा से टफ कॉम्पिटिशन मिलेगा और शुक्रवार को एशिया कप क्रिकेट का फाइनल है, जिसमें इंडिया अपना खिताब बचाने उतरेगा।

    यह भी पढ़ें: Box Office: पांचवे दिन इतने करोड़ रूपये कमा गई शाहिद और श्रद्धा कपूर की फिल्म