Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pati Pani Aur Woh Box Office Collection Day 10: 'पति पत्नी और वो' का दूसरे वीकेंड में जलवा, 10 दिनों में हुई हिट

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 16 Dec 2019 07:43 PM (IST)

    Pati Pani Aur Woh Box Office Collection Day 10 दूसरे वीकेंड में फ़िल्म को नई रिलीज़ मर्दानी 2 और हॉलीवुड फ़िल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल से भी टकराना पड़ा।

    Pati Pani Aur Woh Box Office Collection Day 10: 'पति पत्नी और वो' का दूसरे वीकेंड में जलवा, 10 दिनों में हुई हिट

    नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय की फ़िल्म पति पत्नी और वो ने बॉक्स ऑफ़िस पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिलीज़ के 10 दिनों में हिट का दर्ज़ा पा लिया है। फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड में 13 करोड़ से अधिक जमा किये हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 दिसम्बर को पति पत्नी और वो दूसरे हफ़्ते में दाखिल हुई थी। फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को 3.05 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को 4.88 करोड़ और रविवार को 5,52 करोड़ जमा किये। इस तरह दूसरे वीकेंड में ही फ़िल्म ने 13.45 करोड़ बटोर लिये। रिलीज़ के 10 दिनों बाद पति पत्नी और वो के कलेक्शंस 69.42 करोड़ हो चुके हैं।

    ग़ौरतलब है कि दूसरे वीकेंड में फ़िल्म को नई रिलीज़ मर्दानी 2 और हॉलीवुड फ़िल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल से भी टकराना पड़ा, मगर फ़िल्म ने दर्शकों के बीच अपनी पकड़ कमज़ोर नहीं पड़ने दी। ट्रेड जानकार मानते हैं कि जल्द ही फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर 75 करोड़ के पड़ाव को पार कर लेगी। हालांकि बजट और बिज़नेस के हिसाब से देखें तो ट्रेड ने इसे हिट मानना शुरू कर दिया है।

    पति पत्नी और वो 6 दिसम्बर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 9.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ओपनिंग वीकेंड में  शनिवार और रविवार को फ़िल्म ने 12.33 करोड़ और 14.51 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने अपनी ज़मीन मजबूत कर ली।

    वर्किंग वीक में भी फ़िल्म के कलेक्शंस ठीकठाक रहे। सोमवार को फ़िल्म ने 5.70 करोड़, मंगलवार को 5.35 करोड़, बुधवार को 4.62 करोड़ और गुरुवार को 4.36 करोड़ जमा किये थे। इस तरह 7 दिनों में फ़िल्म ने 55.97 करोड़ जमा कर लिये।

    वहीं, इसके साथ रिलीज़ हुई पानीपत का खेल लगभग ख़त्म होने को है। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा। फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को लगभग 69 लाख रुपये और शनिवार को 1.26 करोड़ ही जमा किये हैं, जिसे मिलाकर पानीपत का 9 दिनों का कलेक्शन 27.63 करोड़ ही हो सका है।