विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan WorldWide Collection Day 14: दुनियाभर में पठान का कहर, इन फिल्मों को पछाड़ने की शाह रुख की है तैयारी

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 08 Feb 2023 01:10 PM (IST)

Pathaan WorldWide Collection Day 14 शाह रुख खान और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान दुनियाभर में शानदार कमाई कर रही ...और पढ़ें

Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 14 Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Cross 850 Cr/Instagram- Yashraj
Pathaan Worldwide Box Office Collection Day 14 Shah Rukh Khan Deepika Padukone John Abraham Cross 850 Cr/Instagram- Yashraj

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan WorldWide Collection Day 14: शाह रुख खान की फिल्म पठान को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 हफ्तों से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म 500 करोड़ में शामिल होने के लिए अपनी कमर कस चुकी है। 

इसके अलावा वर्ल्डवाइड भी शाह रुख खान की ये फिल्म कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार है। शाह रुख की फिल्म ने 14वें दिन में दुनियाभर में शानदार कलेक्शन किया और साथ ही साउथ की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ने से अब बस ये कुछ ही कदम की दूरी पर है।

दुनियाभर में शाह रुख खान की फिल्म ने की इतनी कमाई

शाह रुख खान की फिल्म पठान की रफ्तार 14वें दिन के बाद थोड़ी धीमी पड़ गई है। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में महज 7.61 करोड़ का बिजनेस किया। तमिल और तेलुगु भाषा में भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत ज्यादा कमाई नहीं कर सकी। हालांकि, उम्मीद यही की जा रही है कि पहले हफ्ते की तरह ही दूसरे हफ्ते में भी वीकेंड पर एक बार फिर से पठान अपनी पकड़ बना सकती है।

दुनियाभर में कमाई के मामले में ये सिर्फ प्रभास की बाहुबली को ही नहीं, बल्कि एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' को भी पीछे छोड़ सकती है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अब 103.56 मिलियन यानी कि 849 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म की कमाई के आंकड़ों को खुद यशराज ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

पठान ने सलमान से लेकर आमिर तक की फिल्मों को छोड़ा पीछे

फिल्म का नेट कलेक्शन 445 करोड़ के आसपास है, जो हम पहले ही आपको बता चुके हैं। इसके अलावा इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 526 करोड़ के आसपास हुआ है। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म ने सलमान खान की टाइगर, बजरंगी भाईजान सहित कई फिल्मों को पछाड़ा, तो वहीं आमिर खान की पीके और दंगल जैसी फिल्मों को भी किंग खान ने कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया।

आपको बता दें कि शाह रुख खान ने यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म के साथ चार साल बाद फिल्मी परदे पर वापसी की है।

शाह रुख-दीपिका और जॉन की दिखी तिकड़ी

फिल्म 'पठान' में शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन की तिकड़ी पहली बार फैंस को देखने को मिली। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाह रुख खान ने एक रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। इस फिल्म में जॉन विलेन बने थे। इस फिल्म की सफलता के बाद फैंस फिल्म के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Pathaan Box Office Day 14: शाह रुख खान की पठान ने पकड़ी रफ्तार, KGF 2 को मात देने के पहुंची इतने करीब

यह भी पढ़ें: Pathaan Box Office Day 13: शाह रुख की 'पठान' ने लगाई दहाड़, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से बस इतनी दूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।