Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Panga Box Office Collection Day 3: रविवार को 'पंगा' के कलेक्शंस में उछाल, जानिए ओपनिंग वीकेंड की कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 27 Jan 2020 08:34 PM (IST)

    Panga Box Office Collection Day 3 गा कबड्डी खिलाड़ी जया निगम की कहानी है जो परिवार की ज़िम्मेदारियों के बीच एक बार फिर अपने खेल के करियर को उड़ान देना चाहती है।

    Panga Box Office Collection Day 3: रविवार को 'पंगा' के कलेक्शंस में उछाल, जानिए ओपनिंग वीकेंड की कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। कंगना रनोट की फ़िल्म पंगा ओपनिंग वीकेंड में उम्मीद के मुताबिक बिज़नेस नहीं कर सकी। हालांकि माउथ पब्लिसिटी ने फ़िल्म को काफ़ी सपोर्ट किया है, जिसका असर ओपनिंग वीकेंड के दौरान बॉक्स ऑफ़िस के आंकड़ों से साफ़ पता चलता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    24 जनवरी को रिलीज़ हुई पंगा ने 2.70 करोड़ की ओपनिंग की थी। हालांकि उम्मीद इससे ज़्यादा थी। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान था कि फ़िल्म 3-5 करोड़ की ओपनिंग लेगी। रिलीज़ के दूसरे दिन पंगा के कलेक्शंस में लगभग 100 फीसदी का उछाल आया और 5.61 करोड़ जमा किये। रविवार को 26 जनवरी पर कलेक्शंस बढ़े, मगर ग्रोथ ज़्यादा नहीं थी। रविवार को फ़िलम् ने 6.60 करोड़ जमा किये थे। पंगा ने ओपनिंग वीकेंड में 14.91 करोड़ का कलेक्शन किया। ट्रेड जानकारों के अनुसार, पंगा के लिए सोमवार से गुरुवार काफ़ी अहम हैं। फ़िल्म को बड़ा कलेक्शन करने के लिए ट्रेंड में रहने की ज़रूरत है।

    पंगा एक स्पोर्ट्स फ़िल्म है, जिसे अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्देशित किया है। अश्विनी इससे पहले निल बटे सन्नाटा और बरेली की बर्फ़ी जैसी बेहतरीन फ़िल्में दे चुकी हैं। पंगा, कबड्डी खिलाड़ी जया निगम की कहानी है, जो परिवार की ज़िम्मेदारियों के बीच एक बार फिर अपने खेल के करियर को उड़ान देना चाहती है। फ़िल्म जया के जज़्बे और संघर्ष को सलाम करती है। 

    फ़िल्म को समीक्षकों का भरपूर साथ मिला और सभी ने कंगना की अदाकारी की खुलकर तारीफ़ की है। फ़िल्म में पंजाबी कलाकार जस्सी गिल जया के पति के किरदार में हैं। रिचा चड्ढा और नीना गुप्ता ने भी अहम किरदार निभाये हैं। 2020 में कंगना की यह पहली रिलीज़ है।

    अगर कंगना की पिछली फ़िल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस देखें तो 2019 में आयी मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी ने 42.55 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि जजमेंटल है क्या ने 22.04 करोड़ जमा किये थे। 

    comedy show banner