विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

O Romeo Collection Day 11: दूसरे मंडे टेस्ट में ओ रोमियो की निकली हवा, धड़ाम से गिर गया कलेक्शन

Published: Mon, 23 Feb 2026 07:51 PM (GMT+05:30)

O Romeo Box Office Day 11: वीकेंड पर कमाई के मामले में कमबैक करने वाली ओ रोमियो एक बार फिर ...और पढ़ें

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो का प्रदर्शन कैसा

  2. 11वें दिन ओ रोमियो ने की इतनी कमाई

  3. अब तक कर चुकी इतने करोड़ का बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक विशाल भारद्वाज की फिल्म ओ रोमियो ने कमर्शियल तौर पर अपनी छाप छोड़ने की भरपूर कोशिश की है। वीकेंड पर अच्छा प्रदर्शन करने वाली इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर को एक बार फिर से मंडे टेस्ट की कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा है।

ऐसे में आइए जानते हैं कि शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो ने रिलीज के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करके दिखाया है और कितने करोड़ का बिजनेस किया है।

ओ रोमियो की निकली हवा

अक्सर देखा जाता है कि वीकेंड के बाद फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में बड़ा फेरबदल देखने को मिलता है। ओ रोमियो के मामले में भी कुछ ऐसा ही नजर आया है। लेकिन गिरावट इतना ज्यादा होगी, इसके बारे में किसी को उम्मीद नहीं थी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 11वें दिन शाहिद कपूर की ओ रोमियो ने अनुमानित 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है, जोकि अभिनेता के स्टारडम के हिसाब से बेहद कम है।

यह भी पढ़ें- Box Office: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 5 फिल्मों में हुई भिड़ंत, कमाई में अव्वल निकली ये थ्रिलर

orm

इस तरह से मंडे टेस्ट में ओ रोमियो बुरी तरह फेल हो गई है। हालांकि, फिल्म के ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के नंबर्स ठीकठाक हैं और ये मूवी अपना बजट निकालने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। अब तक ओ रोमियो की नेट कमाई 65 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है, जबकि इसका अनुमानित बजट 125 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है।

o romeo worldwide collection

जिस तरह से ओ रोमियो के कलेक्शन की रफ्तार चल रही है, उससे बजट का निकलना तो मुश्किल प्रतीत हो रहा है। ऐसे में निर्देशक विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी इस बार कमर्शियल तौर पर उतना अधिक प्रभावशाली साबित नहीं हो सकी है, जितनी सक्सेस उनकी पिछले फिल्में कमीने और हैदर को मिली। सच्ची घटना से प्रेरित कहानी का दांव भी एक तरह से काम नहीं आया है। मालूम हो कि फिल्म की कहानी मुंबई के मशहूर गैंगस्टर हुसैन उस्तरा से प्रेरित है।

कबीर सिंह के बाद से बड़ी हिट की तलाश

साल 2019 में अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म कबीर सिंह दी थी। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद शाहिद अगली ब्लॉकबस्टर की तलाश में हैं। माना जा रहा था कि ओ रोमियो वह फिल्म बन सकती थी, लेकिन ये मूवी भी कमर्शियल तौर पर उतनी असरदार नहीं रही, जितनी की उम्मीद की जा रही थी।

यह भी पढ़ें- O'Romeo के सामने 'दो दीवाने सहर में' का Box Office पर हुआ ये हाल, तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने किया कमाल