विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेशनल मार्केट में चला O Romeo का सिक्का, वर्ल्डवाइड कमाई से भर दी मेकर्स की झोली

Published: Thu, 19 Feb 2026 02:46 PM (IST)

O Romeo Worldwide Collection: लेटेस्ट रिलीज के तौर पर अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में ऑडियंस को ...और पढ़ें

ओ रोमियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

ओ रोमियो वर्ल्डवाइड कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. दुनियाभर में छाई शाहिद कपूर की ओ रोमियो

  2. ओ रोमियो ने वर्ल्डवाइड किया इतने बिजनेस

  3. निर्देशक विशाल भारद्वाज की नई फिल्म ओ रोमियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कमीने और हैदर जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक विशाल भारद्वाज ने एक बार फिर से सुपरस्टार शाहिद कपूर संग फिल्म ओ रोमियो के जरिए वापसी की है। लव स्टोरी-एक्शन थ्रिलर के तौर पर इस मूवी को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है, जो इसकी कमर्शियल परफॉर्मेंस के जरिए साफ झलक रहा है। 

घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा ओ रोमियो ने इंटरनेशनल मार्केट में भी अपना सिक्का चलाया है और धमाकेदार कमाई करके दिखाई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ओ रोमियो का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक कितने करोड़ तक पहुंच गया है। 

वर्ल्डवाइड ओ रोमियो का कलेक्शन 

जल्द ही ओ रोमियो की रिलीज को पहला सप्ताह पूरा हो जाएगा। इस दौरान अब तक इस फिल्म ने कमाई के मामले में अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने की पूरी कोशिश की है। हालांकि, आंकड़े इतने बड़े भी नहीं है, जिनकी प्रशंसा जमकर की जाए। लेकिन कलेक्शन के नंबर्स इतने असरदार तो है, जो मेकर्स की चिंता को ज्यादा नहीं बढ़ाते हैं।

orm

यह भी पढ़ें- O Romeo Collection Day 5: रोमियो को रोकना हुआ मुश्किल! मंगल को जमकर खेला कमाई का दंगल

गौर किया जाए ओ रोमियो के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार तो रिलीज के 6 दिन के भीतर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ये मूवी ग्लोबली 59.24 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही है। माना जा रहा है कि दूसरे वीकेंड तक ये आंकड़े 75 करोड़ के पार पहुंचते हुए नजर आ सकते हैं। 

o romeo

हालांकि, ओ रोमियो को अभी कमर्शियल तौर पर और शानदार तरीके से परफॉर्मेंस देनी होगी, उसके बाद ही ये फिल्म सफलता की ऊंचाइयों को छूती हुई नजर आ सकती है। इसके अलावा डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो की कमाई फिलहाल 50 करोड़ के पास पहुंच चुकी है। 

टी20 वर्ल्ड कप ने बिगाड़ा ओ रोमियो का गणित

ओ रोमियो कलेक्शन के मामले में और भी जबरदस्त प्रदर्शन करती हुई नजर आ सकती थी। लेकिन आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का साया इस मूवी पर मंडरा रहा है। खासतौर पर जिस दिन भारत का मैच होता है, उस दिन कमाई घटने लगती है।

बुधवार को भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला खेला गया और ओ रोमियो की छठे दिन कमाई 3.50 करोड़ ही हो सकी, जोकि मंगलवार को 5 करोड़ से ज्यादा थी। इससे पहले रविवार को भी भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान भी ओ रोमियो के कलेक्शन का गणित बिगड़ा था।

यह भी पढ़ें- वर्किंग-डे में O Romeo ने जमाई Box Office पर धाक, छठे दिन किया मोटा Collection