विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

O'Romeo के सामने 'दो दीवाने सहर में' का Box Office पर हुआ ये हाल, तापसी पन्नू की 'अस्सी' ने किया कमाल

Published: Sun, 22 Feb 2026 10:55 AM (IST)

Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' के सामने तापसी पन्नू की 'अस्सी' और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की 'दो दीवाने सहर में' ने कितना कमाया, जानिए यहां।

लेटेस्ट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

लेटेस्ट फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो की रिलीज के एक हफ्ते बाद दो फिल्मों अस्सी (Assi) और दो दीवाने सहर में (Do Deewane Seher Mein) ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी।

ओ रोमियो पहले ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और दो नई फिल्मों के आने से शाहिद कपूर की फिल्म पर कोई असर पड़ा है या नहीं, यह हालिया बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से सामने आ गया है।

ओ रोमियो को पीछे नहीं कर पाईं नई फिल्में

विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर ओ रोमियो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और अब तक कमाई करोड़ों में हो रही है।

shahid kapoor

दूसरी ओर तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा अस्सी और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा दो दीवाने सहर में 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओ रोमियो के सामने दोनों ही फिल्में चट्टान की तरह खड़ी रहीं।

ओ रोमियो का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

ओ रोमियो पर अस्सी और दो दीवाने सहर में की रिलीज से खास असर नहीं पड़ा है। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, सैकनिल्क की मानें तो दूसरे शनिवार को ओ रोमियो की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई 3.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हुआ था।

अस्सी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

वहीं, तापसी पन्नू की अस्सी भले ही ओ रोमियो को पीछे नहीं कर पाई, लेकिन इसका सिंगल डिजिट में कमाई की है। शुक्रवार को जहां फिल्म का कलेक्शन 1 करोड़ रुपये था, वहीं शनिवार को कमाई में 60 लाख की बढ़ोतरी दर्ज हुई। फिल्म ने दूसरे दिन 1.60 करोड़ कमाए। इस लिहाज से दो दिन का कलेक्शन 2 लाख 60 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- Assi Movie Review: सच्चाई का 'थप्पड़' लगातीं तापसी पन्नू, सोचने पर मजबूर करती है अनुभव सिन्हा की फिल्म

Assi

दो दीवाने सहर में का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात करें रवि उद्यावर निर्देशित और संजय लीला भंसाली निर्मित दो दीवाने सहर में की कमाई का ग्राफ भी दूसरे दिन बढ़ा है। पहले दिन मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन कलेक्शन 1.6 करोड़ रुपये था। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन अभी तक 2.85 करोड़ नेट हो गया है

यह भी पढ़ें- Do Deewane Seher Mein Review: न कहानी में रवानगी है, न गानों में दीवानगी... फिल्म देखने से पहले पढ़ लें रिव्यू