यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Munjya Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 'मुंज्या' ने कर डाली मौज, 100 करोड़ के आंकड़े से महज इतनी दूर
Munjya Worldwide Box Office निर्देशक आदित्य सरपोतदार की हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या की चर्चा इस वक्त हर तरफ चल रही ...और पढ़ें

HighLights
- दुनियाभर में मुंज्या ने कमाई से मचाया धमाल
- अब तक वर्ल्डवाइड इतने करोड़ का कर चुकी है बिजनेस
- हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या ने जीता फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munjya Worldwide Box Office Collection: फिल्म मुंज्या ने अपनी सफलता से हर किसी को हैरान कर दिया है। निर्माता दिनेश विजान और अमर कौशिक की जोड़ी ने एक बार फिर से हॉरर कॉमेडी के जरिए दर्शकों के दिलों को जीत लिया है। कमाई के मामले में मुंज्या (Munjya) इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है।
सिर्फ इतना ही नहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी अभय वर्मा (Abhay Verma) और शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) की इस फिल्म ने मौज कर डाली है। आइए इस लेख में जानते हैं कि मुंज्या ने दुनियाभर में अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
वर्ल्डवाइड मुंज्या ने मचाई धूम
निर्देशक आदित्य सरपोतदार की फिल्म मुंज्या ने अपनी कहानी और स्टार कास्ट की कमाल की एक्टिंग की बदौलत फैंस पर अपनी छाप छोड़ी है। लोक कथा पर आधारित ये फिल्म फिलहाल कामयाबी के रथ पर सवार है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर कमाई के मामले हर रोज मुंज्या अच्छा प्रदर्शन करती हुई आगे बढ़ रही है।
ये भी पढ़ें- सिर्फ Munjya ही नहीं, इन हॉरर कॉमेडी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जमकर मचाया तांडव
.jpg)
Photo Credit-Instagram
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मुंज्या ने अब तक वर्ल्डवाइड करीब 83.46 करोड़ का कारोबार कर डाला है। इस लिहाज से अभय वर्मा और शरवरी वाघ की ये फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने से करीब 17 करोड़ पीछे। हालांकि जिस तरह से मूवी की कमाई का सिलसिला चल रहा है, उससे ये कहा जा सकता है कि जल्द ही मुंज्या ये आंकड़ा छू लेगी।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी मुंज्या
रिलीज से पहले ही मुंज्या के डिजिटल राइट्स मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीद लिए थे। ऐस में सिनेमाघरों से उतरने के बाद मुंज्या सीधा इसी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अभी मुंज्या की ओटीटी रिलीज (Munjya OTT Release) में काफी वक्त है, क्योंकि थिएटर में इस मूवी को देखने वालों की तादात कम नहीं हो रही है।