विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munjya Worldwide Collection: दुनियाभर में 'मुंज्या' के खौफ का साया, वर्ल्डवाइड कमाई में जमकर मचाई धूम

Published: Tue, 18 Jun 2024 11:34 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2024 11:38 AM (IST)

Munjya Day 11 Worldwide Collection हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या इस वक्त दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

ग्लोबली मुंज्या ने कर डाली बंपर कमाई (Photo Credit-X)
ग्लोबली मुंज्या ने कर डाली बंपर कमाई (Photo Credit-X)

HighLights

  1. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में मुंज्या की हुई बल्ले-बल्ले
  2. हॉरर कॉमेडी फिल्म ने कर डाला शानदार प्रदर्शन
  3. 100 करोड़ कमाने से इतनी धूर अभय वर्मा की फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munjya Movie Wordwide Collection: अक्सर देखा जाता है जब बड़े-बड़े सुपरस्टार के साथ मोटा पैसा बहाकर फिल्म बनाई जाती है और वह बॉक्स ऑफिस औंधे मुंह गिर जाती है। लेकिन कुछ मूवीज ऐसी होती हैं, जिनमें छोटे स्टार्स होते और कमाई के मामले असरदार साबित होती हैं। इस मामले में निर्माता दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या (Munjya) एक दम फिट बैठती है। 

भारत के अलावा ग्लोबली मुंज्या ने कलेक्शन के मामले में गर्दा उड़ा दिया है और अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को हैरान कर दिया है। आइए जानते हैं कि मुंज्या ने वर्ल्डवाइड अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।

वर्ल्डवाइड चला मुंज्या का जादू

7 जून को अभय वर्मा और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म मुंज्या को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। डरावनी लोक कथा पर आधारित ये हॉरर कॉमेडी फिल्म फिलहाल दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। मूवी की कहानी और स्टार कास्ट की एक्टिंग ने हर किसी का दिल जीत लिया है। यही कारण है जो मुंज्या की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। 

ये भी पढ़ें- Munjya OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर भी डराएगा 'मुंज्या' का भूत, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के 11 दिन के भीतर इस मूवी ने अब तक दुनियाभर में 75 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन कर डाला है। इस लिहाज से मुंज्या 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने से अभी 25 करोड़ पीछे है। 

लेकिन जिस तरह से हर दिन फिल्म की कमाई का कारवां आगे बढ़ रहा है, उसे देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंज्या 100 करोड़ का वर्ल्डवाइड कारोबार कर सकती है। 

क्या है मुंज्या की कहानी

फिल्म मुंज्या की स्टोरी पुणे के गांव में बसने वाले मराठी लड़के की कहानी है, जो खुद से 7 साल बड़ी मुन्नी नाम की लड़के के प्यार में दीवाना होता है और उसे हासिल करने के लिए वह कालू जादू का सहारा लेता है। इसमें उसकी जान चली जाती है और बाद में वह भूत बनकर डर का तांडव मचाता है। उसे कैसे रोका जाता है उसके लिए आपके मुंज्या देखनी पड़ेगी। 

ये भी पढ़ें- Munjya Box Office Day 11: नोटों की बारिश में नहाया 'मुंज्या', दूसरे सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई