Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Merry Christmas 2019: पिछले पांच सालों में इन फ़िल्मों ने क्रिसमस पर मचाया धमाल, बॉक्स ऑफ़िस को किया गुलजार

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Wed, 25 Dec 2019 08:15 AM (IST)

    Merry Christmas 2019 ये फ़िल्म ना सिर्फ लोगों का बल्कि प्रोड्यूसर का मेरी क्रिसमस करती हैं। ये फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल करती हैं। आईए जानते हैं.. ...और पढ़ें

    Hero Image
    Merry Christmas 2019: पिछले पांच सालों में इन फ़िल्मों ने क्रिसमस पर मचाया धमाल, बॉक्स ऑफ़िस को किया गुलजार

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल कोई भी हो, त्यौहार कोई भी हो। बॉलीवुड सबका ख्याल रखता है। क्रिसमस भी इनमें से एक है। इस समय में लोगों को एंटरटेन करने के लिए क्रिसमस वाले हफ्ते में कई फ़िल्में रिलीज़ होती हैं। यह एक ऐसा समय होता है, जब लोगों की छुट्टी होती है। ऐसे में लोग फ़िल्म देखने के लिए थिएटर्स का रुख़ करते हैं। इस दौरान कई बड़ी फ़िल्में भी रिलीज़ होती हैं। ये फ़िल्म ना सिर्फ लोगों का बल्कि प्रोड्यूसर का मेरी क्रिसमस करती हैं। ये फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल करती हैं। आइए जानते हैं कि पिछले पांच साल में क्रिसमस के समय रिलीज़ हुई फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर कैसा प्रदर्शन किया...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     2019 में दंबग

    इस साल दो बड़ी फ़िल्मों का रिलीज़ हैं। इसमें गुड न्यूज़ अभी रिलीज़ नहीं हुई है, जबकि सलमान ख़ान की दबंग 3 पर्दे पर उतर चुकी है।  दबंग 3 अभी तक बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। फ़िल्म ने पहले वीकेंड में करीब 80 करोड़ का बिजनेस किया। उम्मीद है, जल्द ही फ़िल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

    2018 में सिंबा

    साल 2018 में क्रिसमस की शुरुआत शाहरुख़ ख़ान की जीरो के साथ शुरू हुई। 21 दिसंबर को रिलीज़ हुई यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फ़िल्म ने करीब 90.28 करोड़ का बिज़नेस किया। ख़ास बात है कि इसके बाद से शाहरुख़ किसी भी फ़िल्म में नज़र नहीं आए हैं। जीरो के बाद 28 दिसंबर को रिलीज़ रोहित शेट्टी की सिंबा। रणवीर सिंह स्टारर इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस कमाल कर दिया। फ़िल्म ने 240 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

    2017 में टाइगर ज़िदा है

    सलमान ख़ान ईद पर फ़िल्में रिलीज़ करने के लिए जाने जाते हैं। साल 2017 में वह क्रिसमस पर भी फैंस के लिए तोहफा लेकर आए। कबीर ख़ान की स्पाई फ़िल्म एक था टाइगर का सीक्वल टाइगर ज़िदा है 22 दिसंबर को रिलीज़ हुआ। कैटरीना और सलमान की जोड़ी दर्शकों पसंद आई। फ़िल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

    2016 में दंगल

    आमिर ख़ान और क्रिसमस का ग़ज़ब का रिश्ता है। आमिर की कई फ़िल्में क्रिसमस के समय पर रिलीज़ हुई हैं। साल 2016 में उनकी फ़िल्म दंगल 23 दिसंबर को रिलीज़ हुई। फोगाट बहनों के ऊपर बेस्ड इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कहर मचा दिया। इस फ़िल्म ने भारत में  380 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस किया।

    2015 में दिलवाले

    साल 2015 में क्रिसमस पर दो बड़ी फ़िल्में रिलीज़ हुईं। दोनों ही फ़िल्में 18 दिसंबर को पर्दे पर उतरीं और दोनों ने ही जबरदस्त कमाई की। पहली फ़िल्म शाहरुख़ ख़ान, काजोल, वरुण धवन और कृति सनोन स्टारर दिलवाले थी। इसने 140 करोड़ से ऊपर का बिज़नेस किया। वहीं, दूसरी फ़िल्म थी संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर इस फ़िल्म ने भी 180 करोड़ से ऊपर का ब़िजनेस किया था।

    2014 की पीके

    आमिर ख़ान एक बार फ़िर अपने फैंस के लिए तोहफा लेकर आए। राजकुमार हिरानी डायरेक्ट पीके 19 दिसंबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म को लेकर विवाद भी खड़े हुए, लेकिन फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाल का प्रदर्शन किया। अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत जैसे एक्टर्स से सजी इस फ़िल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा का बिज़नेस किया।