विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

32 साल पुरानी फिल्म ने बिगाड़ा Ramayana का गणित! 4000 करोड़ की फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली टक्कर

Published: Sun, 08 Nov 2026 08:48 AM (GMT+05:30)

अभिनेता अक्षय कुमार की 32 साल पुरानी फिल्म को हाल ही में सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया है।

अक्षय कुमार की पुरानी फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

अक्षय कुमार की पुरानी फिल्म (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. री-रिलीज हुई पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म

  2. 32 साल पहले आई थी अक्षय कुमार की मूवी

  3. रामायणम् को टक्कर देने की पूरी कोशिश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में मौजूदा समय में फिल्म रामायणम् (Ramayana) का बोलबला देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर भी रणबीर कपूर की ये लेटेस्ट फिल्म अपना कमाल दिखा रही है। इस बीच अभिनेता अक्षय कुमार की एक पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म ने रामायणम् के सामने अपनी दावेदारी पेश करने की कोशिश की है। 

32 साल पहले आई 90 के दशक की इस कल्ट मूवी को हाल ही में थिएटर्स में दोबारा से री-रिलीज किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज में इसका प्रदर्शन कैसा रहा है। 

रामायणम् को किस फिल्म ने की दी टक्कर देने की कोशिश

इस लेख में सुपरस्टार अक्षय कुमार की जिस फिल्म के बारे में बात की जा रही है, वह 90 के दशक में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म मोहरा (Mohra) है, जिसे 6 नवंबर धनतेरस के खास मौके पर सिनेमाघरों में 4K वर्जन के साथ री-रिलीज किया गया। हालांकि, रामायणम् के कारण मोहरा को बहुत कम स्क्रीन्स प्रदर्शित होने के लिए मिले हैं। लेकिन जितनी भी स्क्रीन्स पर ये मूवी दिखाई जा रही हैं, वहां ऑडियंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा। 

यह भी पढ़ें- सनी देओल ने किया Ramayana का रिव्यू, पौराणिक फिल्म के हुए मुरीद; पर्दे के 'बजरंगी बली' बोले- हॉलीवुड से बेहतर

mohracollection

तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है की दोबारा रिलीज के मामले में मोहरा ने रिलीज के पहले दिन 10 लाख और दूसरे दिन इससे अधिक का कारोबार किया है। ऐसे में फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 20 लाख से अधिक हो गई है। हालांकि, जागरण फिल्म के री-रिलीज कलेक्शन के इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। 

mohra

इसके अलावा रामायणम् के साथ मोहरा के कमर्शियल परफॉर्मेंस की तुलना की बात की जाए तो वह असंभव है। क्योंकि निर्देशक नीतेश तिवारी की पौराणिक मूवी ने अब तक रिलीज के तीन दिन के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 182 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर लिया है। 

कल्ट क्लासिक फिल्म है मोहरा

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्ममेकर राजीव राय के निर्देशन में बनी मोहरा बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, नसीरूद्दीन शाह और परेश रावल जैसे कई कलाकारों से सजी मोहरा 90 के दशक की उन चुनिंदा मूवीज में से एक है, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। इतना ही नहीं 1994 में आई हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में भी मोहरा का नाम भी शामिल होता है।

यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana को टक्कर देने आ रही है 32 साल पुरानी फिल्म, अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर होगी री-रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।