Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mission Mangal Box Office Collection Day 29: अक्षय कुमार की 200 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री, सलमान का यह रिकॉर्ड तोड़ा

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 14 Sep 2019 08:51 AM (IST)

    Mission Mangal Box Office Collection Day 29 मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है।

    Hero Image
    Mission Mangal Box Office Collection Day 29: अक्षय कुमार की 200 करोड़ क्लब में धांसू एंट्री, सलमान का यह रिकॉर्ड तोड़ा

    नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फ़िल्म मिशन मंगल ने कामयाबी की नई इबारत लिखते हुए 200 करोड़ का शानदार पड़ाव पार कर लिया है। अक्षय की यह पहली फ़िल्म है, जो 200 करोड़ क्लब में पहुंची हो। मिशन मंगल को 200 करोड़ तक पहुंचने में 4 हफ़्तों का समय लगा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को मिशन मंगल ने 63 लाख रुपये जमा किये, जिसके साथ फ़िल्म का नेट कलेक्शन 200.16 रुपये हो गया है। फ़िल्म चौथे हफ़्ते में मिशन मंगल ने 7.02 करोड़ का कलेक्शन किया। चौथे शुक्रवार को फ़िल्म ने 73 लाख रुपये, शनिवार को 1.40 करोड़ रुपये, रविवार को 2.10 करोड़ रुपये, सोमवार को 61 लाख रुपये, मंगलवार को 1.01 करोड़ रुपये और बुधवार को 54 लाख जमा किये थे। इसके साथ अक्षय ने एक और रिकॉर्ड बनाया है। 

    दरअसल, मिशन मंगल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन चुकी है। अब 2012 में रिलीज़ 15 अगस्त पर रिलीज़ हुई सलमान ख़ान की एक था टाइगर के नाम यह रिकॉर्ड था, जिसने 198 करोड़ का कलेक्शन किया था।

    यह भी पढ़ें: 200 करोड़ क्लब में पहुंचने पर आयी अक्षय कुमार की प्रतिक्रिया, फ़िल्म को बताया पहेली

    मिशन मंगल अक्षय कुमार की बेहतरीन फ़िल्मों में शामिल है, जिसे क्रिटिक्स ने भी सराहा और दर्शकों ने भी ख़ूब प्यार दिया। इससे पहले मिशन मंगल ने 50 करोड़ के अहम पड़ाव को रिलीज़ के 3 दिनों में ही पार कर लिया था, जबकि 100 करोड़ का पड़ाव पार करने में 5 दिन ही लगाए। 

    साल 2019 में 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली मिशन मंगल चौथी फ़िल्म है। फ़िल्म को 29 दिन लगे। इससे पहले कबीर सिंह ने यह मुक़ाम 13 दिनों में, भारत ने 14 दिनों में और उरी ने 28 दिनों में यह मुक़ाम हासिल किया। जगन शक्ति निर्देशित मिशन मंगल भारत के पहले मंगल यान को अंतरिक्ष में भेजने की कहानी है। फ़िल्म में विद्या बालन, कीर्ति कुल्हरी, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन और शरमन जोशी ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं।