विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऐतिहासिक कमाई से Michael ने हिलाया इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस, चौथे हफ्ते में भी बनी हुई है नंबर-1

Published: Tue, 19 May 2026 03:36 PM (GMT+05:30)

हॉलीवुड फिल्म माइकल ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में दुनियाभर में इतिहास रच दिया है। 

माइकल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

माइकल कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. माइकल ने वर्ल्डवाइड किया धांसू कलेक्शन

  2. 7 हजार करोड़ कमाने के करीब फिल्म

  3. माइकल जैक्सन की बायोपिक ने रचा इतिहास

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म माइकल की रिलीज को जल्द ही एक महीने का सफर पूरा होने जा रहा है। पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक के तौर पर इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। कमाई के मामले में इस फिल्म ने दुनियाभर में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है और इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। 

7 हजार करोड़ के जादुई आंकड़े की करीब पहुंचने वाली माइकल ने इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा ली है। आइए जानते हैं कि अब तक जाफर जैक्सन स्टारर इस मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है। 

वर्ल्डवाइड माइकल की धांसू कमाई

अप्रैल के आखिरी दिनों में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली माइकल ने अपनी कहानी से हर किसी को प्रभावित किया है। जिन लोगों को माइकल जैक्सन के बारे में ज्यादा कुछ मालूम नहीं था, उनको इस मूवी से उनकी जिंदगी को करीब से समझने के मौका मिला है। पॉप सिंगर के संघर्ष से सुपरस्टार बनने तक का सफर माइकल में साफ देखने को मिलता है। यही कारण है कि अब भी ये फिल्म थिएटर्स में ऑडियंस की पहली पसंद बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को धूल चटाकर छाई Michael, इंटरनेशनल मार्केट में 'हमजा' का खेल हुआ खल्लास

michael worldwide collection (1)

गौर किया जाए माइकल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तरफ तो अब तक ये मूवी पूरी दुनिया में करीब 6 हजार 742 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। जल्द ही माइकल 7000 करोड़ का आंकड़ा पार करती हुई नजर आएगी, जोकि अपने आप में एक बड़ा कमाई का आंकड़ा है, जिस तक पहुंचना अच्छी-अच्छी फिल्मों का सपना होता है। 

michael worldwide collection (2)

इस तरह से जाफर जैक्सन की माइकल ने वर्ल्डवाइड रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन करके दिखाया है। मालूम हो कि माइकल इस साल की हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म के लिए अपनी दावेदारी पेश कर चुकी है। 

माइकल को मिले थे निगेटिव रिव्यू

शुरुआत में माइकल फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से नेगेटिव रिव्यू मिले थे, जिसकी आलोचना हिंदी फिल्ममेकर फराह खान ने भी की थी। लेकिन इसके बावजूद माइकल ने बंपर कलेक्शन करते हुए आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब दिया है और अपार सफलता हासिल की है। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी माइकल फिल्म की प्रशंसा की थी। 

यह भी पढ़ें- इंडिया में Michael का चल गया जादू, भर-भर के नोट छाप रही है हॉलीवुड फिल्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।