5 दिन में 2000 करोड़ कमाकर दुनिया की सबसे बड़ी बायोपिक बनी ये फिल्म, 'चाचा' की भूमिका निभाकर छा गया भतीजा
हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई Biopic ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर डाली है, वो भी सिर्फ पांच दिनों में। भारत में भी अच्छा कारोबार किया है।

बायोपिक ने कमाई से हिलाया बॉक्स ऑफिस। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी बायोपिक, पांच दिन और कमाई 2000 करोड़ के पार... 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने जहां डेढ़ महीने में 1800 करोड़ की कमाई की है, वहीं एक फिल्म पांच दिन में बेतहाशा पैसा कमाकर दुनिया की सबसे बड़ी बायोपिक बन गई है।
क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया पाने वाली इस बायोपिक को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इसका अंदाजा फिल्म के कलेक्शन से साफ जाहिर होता है। विदेशी बाजारों में फिल्म ने मोटा पैसा कमाया ही, साथ में भारतीय सिनेमाघरों में भी फिल्म तहलका मचा रही है।
ओपेनहाइमर को छोड़ा पीछे
यह फिल्म है पॉप स्टार माइकल जैकसन (Michael Jackson) की बायोपिक 'माइकल' (Michael)। इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर बायोपिक 'ओपेनहाइमर' और 'बोहीमियन रैप्सडी' (Bohemian Rhapsody) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
दुनियाभर में माइकल का जलवा
22 अप्रैल को यूके समेत विदेशों और 24 अप्रैल को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'माइकल' ने ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई कर इतिहास रच दिया है। द गार्डियन के मुताबिक, दुनियाभर में फिल्म का कारोबार 217 मिलियन डॉलर (2000 करोड़ के पार) कारोबार कर लिया है।
सबसे ज्यादा कमाई वाली बायोपिक बनी
सिर्फ नॉर्थ अमेरिका में फिल्म का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन 97 मिलियन डॉलर (899 करोड़ के करीब) है। इससे पहले नॉर्थ अमेरिका में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बायोपिक 'ओपेनहाइमर' थी जिसने 2023 में 82 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था, वहीं 2018 में आई बायोपिक 'बोहीमियन रैप्सडी' ने 51 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।
यह भी पढ़ें- Michael मूवी की आलोचना करने वालों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- 'जिंदगी कभी भी परफेक्ट नहीं होती'
भारत में माइकल मूवी का कलेक्शन
सिर्फ विदेशी बाजार ही नहीं, बल्कि भारत में भी 'माइकल' अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म ने तीन दिनों में 16.72 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है जबकि ग्रॉस कलेक्शन 20 करोड़ के पार है। शनिवार और रविवार को फिल्म ने पांच करोड़ के ऊपर कारोबार किया था।
भतीजे ने निभाया है मुख्य किरदार
'माइकल' बायोपिक में जिसने माइकल जैक्सन का किरदार निभाया है, वह उनके भतीजे जाफर जैकसन ही हैं। जाफर को अपनी भूमिका के लिए खूब सराहना मिल रही है। यह दुनिया की नंबर 1 बायोपिक बन गई है। इस कदर मिल रहे प्यार पर एक्टर ने फैंस का शुक्रगुजार किया था। उन्होंने कहा था, "पूरी दुनिया ने अपनी बात कह दी है और हर कोई अपना पूरा समर्थन दिखा रहा है। धन्यवाद। मैं इससे ज्यादा खुश और आभारी नहीं हो सकता।"
