विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Michael Box Office: 'माइकल' ने 'धुरंधर 2' को चटाई धूल, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बजा Biopic का डंका

Published: Sun, 26 Apr 2026 08:33 PM (IST)

माइकल जैक्सन पर बनी फिल्म Michael, 24 अप्रैल को इंडिया में रिलीज हुई और वीकेंड पर इसने शानदार कमाई की है।

माइकल फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

माइकल फिल्म का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च को रिलीज हुई 'धुरंधर 2' पहले दिन से ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। इस बीच कई फिल्में आई गईं लेकिन एक महीने बाद भी 'धुरंधर 2' छाई हुई है। हालांकि 24 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई 'माइकल' ने आखिरकार इसको टक्कर दे दी है। दरअसल फिल्म ने संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' को पटखनी दे दी। आइए जानते हैं फिल्म का कलेक्शन-

माइकल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

सैकनिल्क के मुताबिक, माइकल ने आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म ने 6 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी वहीं दूसरे दिन भी इसने 5.10 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था। अब तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म ने अब तक 2,713 और 21% की ऑक्यूपेंसी के साथ 4.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 15.10 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 18.03 करोड़ रुपये हो गया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: वीकेंड पर 'धुरंधर 2' ने उड़ाया गर्दा, Spy Thriller ने बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों

michael (3)

रविवार के कलेक्शन के मामले में 'माइकल' ने 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां माइकल ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ने 2.75 करोड़ रुपये (अब तक) कमाए हैं।

माइकल फिल्म डे वाइज कलेक्शन

डे 0- 1.70 करोड़ रुपये (पेड़ प्रीव्यू)

डे 1- 3.70 करोड़ रुपये

डे 2- 5.10 करोड़ रुपये

डे 3- 4.87 करोड़ रुपये (अब तक)

दुनियाभर में मचा रही तहलका

भारत के साथ-साथ बायोग्राफिकल फिल्म (Biographical Film) दुनियाभर में तहलका मचा रही है। फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है।

michael (4)

माइकल के बारे में

'माइकल' 2026 की एक अमेरिकी बायोपिक फिल्म है, जिसका निर्देशन एंटोनी फुकुआ ने किया है और इसकी कहानी जॉन लोगान ने लिखी है। यह फिल्म अमेरिकी गायक माइकल जैक्सन (Micael Jackson) के जीवन पर आधारित है, जिसमें 1960 के दशक में 'जैक्सन 5' में उनकी भागीदारी से लेकर 1980 के दशक के आखिर में हुए 'बैड टूर' तक के सफर को दिखाया गया है।

michael (5)

फिल्म में माइकल जैक्सन (Michael Jackson) का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है, जबकि उनके बचपन का किरदार जूलियानो क्रू वाल्डी ने अदा किया है; इन दोनों ही कलाकारों की यह पहली फिल्म है। फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में निया लॉन्ग, कीलिन डुरेल जोन्स, लॉरा हैरियर, जेसिका सुला, माइक मायर्स, माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो जैसे कलाकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: विदेशों में दोगुनी हुई कमाई, बॉक्स ऑफिस पर चला 'भूत बंगला' का सिक्का