विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंडिया में Michael का चल गया जादू, भर-भर के नोट छाप रही है हॉलीवुड फिल्म

Published: Thu, 30 Apr 2026 12:48 PM (IST)

पॉप स्टार माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म माइकल विदेश के साथ-साथ भारत में भी अच्छा कारोबार कर रही है। 

माइकल ने किया कमाल का कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

माइकल ने किया कमाल का कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. माइकल ने कर डाली बंपर कमाई

  2. भारत में छाई हॉलीवुड फिल्म

  3. अब तक कर डाला इतना बिजनेस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड फिल्म माइकल इन दिनों सिनेमाघरों में जारी है। कमाई के मामले में ये इंग्लिश फिल्म न सिर्फ विदेशों में कमाल कर रही है, बल्कि इंडिया में भी भर-भर के नोट छाप रही है। अभिनेता जाफर माइकल स्टारर इस मूवी ने सही मायनों में फैंस का दिल जीत लिया है और भारतीय थिएटर्स में भी दर्शक इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। 

इस आधार पर आइए जानते हैं कि पॉप स्टार माइकल जैक्सन की इस बायोपिक मूवी ने भारत में अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है और रिलीज के छठे दिन फिल्म के खाते में कितनी रकम आई है। 

माइकल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

बीते हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म माइकल को इंडियंस ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। भूत बंगला और धुरंधर 2 जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भारतीय बॉक्स ऑफिस पर माइकल ने अपनी पकड़ बनाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार गौर किया जाए माइकल के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ से देश में इस हॉलीवुड फिल्म ने करीब 2.30 करोड़ का कारोबार किया है। 

यह भी पढ़ें- 'बेवकूफ हैं,' Michael Jackson की बायोपिक को नेगेटिव रिव्यू मिलने पर भड़क उठीं Farah Khan

michael collection (1)

फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा इसलिए प्रभाशाली माना जा रहा है, क्योंकि भारत में इस हॉलीवुड फिल्म फिलहाल कुल 302 शोज चल रहे हैं। ऐसे में इतने कम शोज के बावजूद माइकल अगर 2 करोड़ से ज्यादा का कारोबा कर रही है, तो वह वाकई काबिल-ए-तारीफ माना जाएगा। लिमिटेड स्क्रीन्स में भी इस मूवी ने अपनी छाप छोड़ी है और बंपर कमाई से हर किसी को हैरान किया है। 

miechel

इसके साथ एक नजर डाली जाए माइकल के टोटल इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह अब 28 करोड़ के पार पहुंच चुका है। माना जा रहा है कि आने वाले वीकेंड तक ये हॉलीवुड फिल्म बड़े आराम से 40 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है। 

वर्ल्डवाइड माइकल ने किया धमाका

बेशक माइकल ने भारत में अभी तक उतनी अधिक कमाई नहीं की है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। लेकिन विदेशों में ये मूवी धड़ल्ले से नोट छाप रही है। माइकल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी देते हुए आपको बता दें कि इस मूवी ने अब तक दुनियाभर में 2200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- Michael Box Office: 'माइकल' ने 'धुरंधर 2' को चटाई धूल, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बजा Biopic का डंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।