Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Marjaavaan Box Office Collection Day 14: 'पागलपंती' की चुनौती के सामने कितना ठहरी 'मरजावां'? जानिए कुल कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 29 Nov 2019 07:02 PM (IST)

    Marjaavaan Box Office Collection Day 14 पागलपंती बहुत बड़ी चुनौती साबित नहीं हुई। 22 नवंबर को रिलीज़ हुई पागलपंती ने 26.35 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    Marjaavaan Box Office Collection Day 14: 'पागलपंती' की चुनौती के सामने कितना ठहरी 'मरजावां'? जानिए कुल कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। मिलाप ज़वेरी निर्देशित मरजावां की रिलीज़ को दो हफ़्ते पूरे हो गये। बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म ने ठीकठाक कलेक्शन किया है। हालांकि दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस में काफ़ी गिरावट दर्ज़ की गयी है। वर्किंग डेज़ में फ़िल्म का प्रतिदिन कलेक्शनएक करोड़ से नीचे चला गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे हफ़्ते में शुक्रवार को मरजावां ने 1.09 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार और रविवार को 1.64 करोड़ और 2.32 करोड़ जमा किये। वर्किंग वीक में सोमवार को फ़िल्म ने 88 लाख रुपये, मंगलवार को 94 लाख रुपये, बुधवार को 86 लाख रुपये और गुरुवार को 84 लाख रुपये बटोरे। 14 दिनों में मरजावां ने 46.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

    पहले हफ़्ते में 37.87 करोड़ 

    15 नवंबर को सिनेमाघरों में पहुंची मरजावां ने पहले हफ़्ते में 37.87 करोड़ का कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने 7.03 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन शनिवार को 7.21 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 10.18 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद वर्किंग वीक में फ़िल्म के कलेक्शंस लगभग स्थिर रहे। सोमवार को 4.15 करोड़, मंगलवार को 3.61 करोड़ और बुधवार को 3.16 करोड़ और गुरुवार को 2.53 करोड़ जमा कर लिये। पहले हफ़्ते में सिर्फ़ रविवार को मरजावां ने डबल डिजिट कमाई की है।

    दूसरे हफ़्ते में पागलपंती से मुकाबला

    दूसरे हफ़्ते में मरजावां का मुक़ाबला अनीस बज़्मी की फ़िल्म पागलपंती से रहा। हालांकि पागलपंती बहुत बड़ी चुनौती साबित नहीं हुई। 22 नवंबर को रिलीज़ हुई पागलपंती ने 26.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। फ़िल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 4.75 करोड़ का कलेक्शन किया था, जबकि बुधवार तक 6 दिनों में फ़िल्म ने 26.35 करोड़ जमा किये। पागलपंती मल्टीस्टारर कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुल्कित सम्राट, इलियाना डिक्रूज़, सौरभ शुक्ल, कृति खरबंदा और उर्वशी रौतेला मुख्य किरदारों में दिखाई दिए।

    comedy show banner
    comedy show banner