Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Malang Box Office Collection Day 21: नई चुनौतियों के बीच मलंग के तीन हफ़्ते पूरे, जानिए 21 दिनों की कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sat, 29 Feb 2020 08:48 AM (IST)

    Malang Box Office Collection Day 21 मलंग के सामने चौथे हफ़्ते में चुनौती बढ़ गयी है। शुभ मंगल ज़्यादा सावधान भूत के बाद 28 फरवरी से तापसी पन्नू की फ़िल्म थप्पड़ रिलीज़ हो गयी है।

    Hero Image
    Malang Box Office Collection Day 21: नई चुनौतियों के बीच मलंग के तीन हफ़्ते पूरे, जानिए 21 दिनों की कमाई

    नई दिल्ली, जेएनएन। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फ़िल्म मलंग ने रिलीज़ के तीन हफ़्ते पूरे कर लिये हैं। फ़िल्म का बॉक्स ऑफ़िस पर प्रदर्शन औसत रहा है। इस दौरान कई नई फ़िल्मों की चुनौती भी मलंग के सामने रही, जिसके चलते मलंग तीन हफ़्तों बाद भी 60 करोड़ के पड़ाव से कुछ दूर रह गयी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार (27 फरवरी) को मलंग ने रिलीज़ के तीन हफ़्ते पूरे कर लिये। फ़िल्म ने गुरुवार को 42 लाख रुपये जमा किये हैं। इसके साथ फ़िल्म का 21 दिनों का नेट कलेक्शन अब 58.04 करोड़ रुपये हो गया है। 2020 में रिलीज़ हुई टॉप 5 फ़िल्मों की लिस्ट देखें तो मलंग तीसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फ़िल्म बन गयी है।

    1. तानाजी- द अनसंग वॉरियर- 276 करोड़
    2. स्ट्रीट डांसर 3डी- 75 करोड़
    3. मलंग- 58.04 करोड़
    4. शुभ मंगल ज़्यादा सावधान- 44.50 करोड़
    5. लव आज कल- 36.50 करोड़

    तीसरे हफ़्ते में मलंग की चाल देखें तो शुक्रवार को 75 लाख, शनिवार को 95 लाख, रविवार को 1.20 करोड़, सोमवार और मंगलवार को 38 लाख जमा किये थे, जबकि बुधवार को 40 लाख रुपये बटोरे थे। सिर्फ़ तीसरे हफ़्ते में मलंग ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया।

    मलंग के सामने चौथे हफ़्ते में चुनौती काफ़ी बढ़ गयी है। शुभ मंगल ज़्यादा सावधान और भूत के बाद आज (28 फरवरी) से तापसी पन्नू की फ़िल्म थप्पड़ रिलीज़ हो गयी है। 

    दूसरे हफ़्ते में मलंग को मिले 13 करोड़

    दूसरे हफ़्ते में मलंग ने 13.91 करोड़ जमा किये थे। दूसरे शुक्रवार (14 फरवरी) को फ़िल्म ने 2.25 करोड़ जमा किये थे। शनिवार को फ़िल्म ने 2.52 करोड़ बटोरे और रविवार को 3.25 करोड़ इकट्ठा कर लिये थे। सोमवार को फ़िल्म को1.53 करोड़ मिले। वहीं मंगलवार को 1.49 करोड़ जमा किये। बुधवार और गुरुवार को फ़िल्म ने लगभग 1.96 करोड़ का कलेक्शन किया था।

    पहले हफ़्ते में मलंग ने कमाये 39 करोड़

    पहले हफ़्ते में मंलग की कमाई की रफ़्तार देखें तो 7 फरवरी को रिलीज़ हुई फ़िल्म ने पहले शुक्रवार को 6.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को मलंग के कलेक्शंस में उछाल आया और 8.89 करोड़ जमा कर लिये, जबकि तीसरे दिन रविवार को कलेक्शन 9.76 करोड़ रहा था। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में मलंग ने 25.36 करोड़ का ठीकठाक कलेक्शन कर लिया था। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 4.04 करोड़, मंगलवार को 3.80 करोड़, बुधवार को 3.25 करोड़ और गुरुवार को 3.20 करोड़ का कलेक्शन किया था, जिसके साथ पहले हफ़्ते की कमाई 39.65 करोड़ हो गयी थी।

    मोहित सूरी निर्देशिक मलंग एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसके सभी मुख्य किरदार ग्रे शेड लिये हैं। आदित्य और दिशा के अलावा अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिकाओं में हैं। आदित्य और दिशा पहली बार पर्दे पर साथ आये हैं। मोहित इससे पहले आदित्य के साथ आशिक़ी 2 जैसी कामयाब फ़िल्म दे चुके हैं। मलंग को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।