Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: 'KGF Chapter 1' का जलवा जारी, 7 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sun, 30 Dec 2018 09:40 AM (IST)

    केजीएफ चैप्टर 1 (कोलार गोल्ड फील्ड्स) कन्नड़ फ़िल्म है और इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज़ किया गया है। प्रशांत नील निर्देशित फ़िल्म में यश ने लीड रोल निभाया है।

    Box Office: 'KGF Chapter 1' का जलवा जारी, 7 दिनों में ताबड़तोड़ कमाई

    मुंबई। शाह रुख़ ख़ान की फ़िल्म ज़ीरो के साथ रिलीज़ हुई कन्नड़ फ़िल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' को हिंदी दर्शकों के बीच काफ़ी लोकप्रियता मिल रही है। फ़िल्म ने एक हफ़्ते में ₹20 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं। 

    केजीएफ हिंदी में 1500 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी है, जबकि कन्नड़, तेलुगु में 400, तमिल में 100 और मलयालम में 60 स्क्रींस पर उतारी गयी है। गुरुवार को फ़िल्म ने ₹2.40 करोड़ जमा किये और इसके साथ इसका 7 दिनों का कलेक्शन ₹21.45 करोड़ हो गया है। इससे पहले बुधवार को फ़िल्म ने ₹2.60 करोड़ हासिल किये थे। मंगलवार (25 दिसम्बर) को क्रिस्मस की छुट्टी का फ़िल्म ने भरपूर फ़ायदा उठाया और ₹4.35 करोड़ का कलेक्शन किया था, जो पहले दिन के मुकाबले दोगुना है। 21 दिसम्बर शुक्रवार को रिलीज़ हुई फ़िल्म को ₹2.10 करोड़ की ओपनिंग मिली थी, जबकि शनिवार को ₹3 करोड़ और रविवार को ₹4.10 करोड़ मिले थे। ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने ₹9.20 करोड़ जमा कर लिये थे। सोमवार को फ़िल्म ने ₹2.90 करोड़ का कारोबार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार

    फ़िल्म वर्ल्डवाइड ₹121.33 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और साउथ में ख़ूब चल रही है।

    7 दिनों में केजीएफ...

    • कर्नाटक में फ़िल्म ₹72 करोड़ जमा कर चुकी है।
    • तेलुगु वर्ज़न ने ₹9.20 करोड़ का कलेक्शन किया है।
    • केरल में ₹1.98 करोड़ जमा किये हैं।
    • तमिलनाडु में ₹5.55 करोड़ का कलेक्शन किया है।

    'बाहुबली2', '2.0' और 'बाहुबली' के बाद 'केजीएफ' चौथी सबसे कामयाब हिंदी डब साउथ फ़िल्म बनने के रास्ते पर है। बाहुबली2 हिंदी ने 511 करोड़, '2.0' हिंदी लगभग 190 करोड़ और 'बाहुबली' हिंदी ने 120 करोड़ की रकम जुटाई थी। प्रशांत नील निर्देशित इस फ़िल्म में यश ने लीड रोल निभाया है। ट्रेलर आने के साथ ही इस फ़िल्म की काफ़ी चर्चा रही 'केजीएफ' में तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय ने आइटम सांग किये हैं। फ़िल्म की कहानी राजा कृष्णप्पा यानि रॉकी के इर्द-गिर्द घूमती है जो 60 के दशक में ताक़त और दौलत की तलाश में मुंबई आता है।