Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kesari Box Office: अक्षय कुमार की 'केसरी' का जलवा बरकरार, जानिए अब तक की कुल कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sun, 31 Mar 2019 01:06 PM (IST)

    Kesari Box Office Collection अनुराग सिंह निर्देशित केसरी एक वॉर फ़िल्म है जो 1897 में हुए इतिहास प्रसिद्ध बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है।

    Kesari Box Office: अक्षय कुमार की 'केसरी' का जलवा बरकरार, जानिए अब तक की कुल कमाई

    मुंबई। Kesari Box Office Collection अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की 'केसरी' का बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ₹110 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है।

    29 मार्च को 'केसरी' रिलीज़ के दूसरे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी है। ट्रेड सूत्रों के अनुसार फ़िल्म ने दूसरे शुक्रवार को ₹4.45 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके बाद 9 दिनों का कलेक्शन ₹110.31 करोड़ हो गया है। 'केसरी' ने कमाई के मामले में अक्षय कुमार की 'गोल्ड' (107 करोड़) और 'हाउसफुल 3' (109 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है। अक्षय की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' है, जिसने ₹133.60 करोड़ जमा किये थे। अब देखना यह है कि 'केसरी' इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं। वैसे तो '2.0' ने 188 करोड़ का कलेक्शन किया था, मगर वो पूरी तरह से अक्षय की फ़िल्म नहीं मानी जाएगी, क्योंकि रजनीकांत फ़िल्म में लीड रोल में थे। वहीं, मूल रूप से '2.0' साउथ इंडियन फ़िल्म थी, जिसे हिंदी में भी डब करके रिलीज़ किया गया था। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरे हफ़्ते में 'केसरी' के सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। विद्युत जाम्वाल की 'जंगली' और सलमान ख़ान के प्रोडक्शन में बनी 'नोटबुक' रिलीज़ हुई हैं, जिनसे कोई ख़ास ख़तरा नहीं दिख रहा। ऐसे में इस हफ़्ते में भी 'केसरी' की रफ़्तार बने रहने की सम्भावना है। 'केसरी' होली के दिन 21 मार्च को देश भर में 3600 स्क्रींस और ओवरसीज़ में 600 स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। 

    पहले हफ़्ते में ऐसा रहा केसरी का सफ़र

    फ़िल्म ने पहले दिन ₹21.06 करोड़ की शानदार कमाई करके 2019 के सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई में गिरावट आयी, मगर फिर भी 'केसरी' को ₹16.70 करोड़ मिल गये। तीसरे दिन यानि शनिवार को 'केसरी' की कमाई में उछाल आया, और ₹18.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। रिलीज़ के 3 दिन बाद 'केसरी' ₹56.51 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी थी। रविवार को 'केसरी' ने ₹21.51 करोड़ की कमाई की थी, जो ओपनिंग डे से भी अधिक थी। चार दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर ₹78.07 करोड़ जमा कर लिये और इसके साथ ही 'केसरी' ने रणवीर सिंह की 'गली बॉय' का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया, जिसने 4 दिन लंबे ओपनिंग वीकेंड में ₹72.45 करोड़ का कलेक्शन किया था। 

    पहले सोमवार को Kesari ने ₹8.25 करोड़, मंगलवार को ₹7.17 करोड़ और बुधवार को ₹6.52 करोड़ का कलेक्शन किया और रिलीज़ के सात दिनों में ₹100.01 करोड़ जमा करके 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली। 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली यह अक्षय कुमार की सबसे तेज़ फ़िल्म बन गयी। गुरुवार को केसरी ने 5.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। 8 दिनों के पहले एक्सटेंडेड वीक में केसरी ने 105.86 करोड़ का कलेक्शन किया। 

    एक नज़र में केसरी के रिक़ॉर्ड

    • फ़िल्म ने 21.06 करोड़ की ओपनिंग ली- 2019 में सबसे अधिक
    • 78.07 करोड़ को ओपनिंग वीकेंड किया- 2019 में सबसे अधिक
    • 110.11 करोड़ पहले हफ़्ते में जमा किये

    इतिहास का सबसे भीषण युद्ध है बैटल ऑफ़ सारागढ़ी

    अनुराग सिंह निर्देशित 'केसरी' एक वॉर फ़िल्म है, जो 1897 में हुए इतिहास प्रसिद्ध बैटल ऑफ़ सारागढ़ी पर आधारित है। अक्षय कुमार ने हवलदार ईशर सिंह का रोल निभाया है, जिनके नेतृत्व में महज़ 21 सिख जवानों ने 10 हज़ार की तादाद में आये अफ़ग़ान हमलावरों से मोर्चा लिया था और अपनी चौकी पर क़ब्ज़ा करने से रोका था। ये सारे 21 जवान इस युद्ध में शहीद हुए थे। बैटल ऑफ़ सारागढ़ी को भारतीय इतिहास के सबसे भीषण युद्धों में से एक माना जाता है, जिसमें शौर्य और बलिदान की एक ऐसी दास्तां लिखी गयी थी, जिसका असर शायद ही कभी ख़त्म हो। हालांकि ब्रिटिश हुकूमत के लिये किये इस युद्ध को भारतीय इतिहास में उस तरह से सेलिब्रेट नहीं किया गया, जो सम्मान इसे मिलना चाहिए था। 

    'केसरी' को ज़्यादातर समीक्षकों ने अच्छे नंबर दिये हैं और अक्षय की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंसेज़ में से एक बताया है। परिणीति चोपड़ा पहली बार अक्षय के साथ पेयर अप हुई हैं। फ़िल्म में वो उनकी पत्नी के रोल में हैं। 

    यह भी पढ़ें: 2019 की पहली तिमाही में रहा इन फ़िल्मों का जलवा, 1000 करोड़ की कुल कमाई