Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karthikeya 2: मंगलवार को 'कार्तिकेय 2' ने दी 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' को पटखनी, दोनों फिल्मों से ज्यादा कमाई

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 17 Aug 2022 07:01 PM (IST)

    Kathikeya 2 Hindi Box Office आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन जैसी बड़ी फिल्में सामने हों तो मुकाबले के नतीजे क्या हो सकते हैं इस पर दिमाग लगाने की जरूरत नहीं मगर जब नतीजे उलटे हो जाएं तो हैरानी होना लाजिमी है।

    Hero Image
    Kathikeya 2 Hindi Box Office Telugu Film Earns More Than Laal Singh Chaddha. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Karthikeya 2 Hindi Box Office Collection Day 4: तेलुगु फिल्म कार्तिकेय 2 ने मंगलवार को जो किया, उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की थी। कार्तिकेय 2 के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन से ज्यादा कमाई की है। हिंदी फिल्मों के दो सबसे बड़े सुपरस्टारों के सामने जब कार्तिकेय 2 जैसी स्मॉल बजट और कम चर्चित कलाकारों की फिल्म रिलीज हो तो बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाले नतीजों की कल्पना की भी कैसे जा सकती है? मगर, कार्तिकेय 2 ने हिंदी बेल्ट में ऐसा ही चौंकाने वाला कारनामा कर दिखाया है।   

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिकेय 2 के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को 1.28 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर फिल्म हिंदी बेल्ट में अब 2.73 करोड़ बटोर चुकी है। सभी भाषाओं में फिल्म ने मंगलवार को 3.85 करोड़ जमा किये, जिसके साथ कार्तिकेय 2 का सभी भाषाओं में नेट कलेक्शन 22.35 करोड़ हो चुका है और लगभग 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म पहले ही प्रोफिट जोन में पहुंच चुकी है।

    लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन पर भारी कार्तिकेय 2

    अब अगर कार्तिकेय 2 की कमाई की तुलना लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन से करें तो मंगलवार को लाल सिंह चड्ढा ने 2.10 करोड़ और  की कमाई लगभग 2 करोड़ और रक्षा बंधन ने 1.58 करोड़ का ही नेट कलेक्शन किया है। कार्तिकेय 2 का मंगलवार का कलेक्शन इन दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शंस से भी अधिक है।

    लगभग 50 शोज के साथ रिलीज हुई कार्तिकेय 2 अब 1500 से अधिक स्क्रींस पर दिखायी जा रही है। कार्तिकेय के हिंदी वर्जन ने शनिवार को सिर्फ 7 लाख रुपये जमा किये थे। इसके बाद रविवार को 28 लाख और सोमवार को फिल्म ने 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। कार्तिकेय 2 में दर्शकों की दिलचस्पी के मद्देनजर इसके शोज की संख्या आगे भी बढ़ाई जा सकती है।

    कार्तिकेय 2 एडवेंचर, मिस्ट्री, थ्रिलर फिल्म है, जिसका प्रीक्वल 2014 में आया था। ओवरसीज की बात करें तो कार्तिकेय 2 ने  5 मिलियन डॉलर का पड़ाव पार कर लिया है। अमेरिका और कनाडा में इसे अच्छे दर्शक मिल रहे हैं। चंदू मोंडेती लिखित-निर्देशित, कार्तिकेय 2 टीजी विश्व प्रसाद और अभिषेक अग्रवाल द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, अनुपम खेर, अनुपमा परमेश्वरन, श्रीनिवास रेड्डी, चिरायु हर्ष और आदित्य मेनन ने प्रमुख किरदार निभाये हैं। वहीं, सिनेमैटोग्राफी कार्तिक घट्टामनेनी की है, जबकि संगीत काला भैरव ने दिया है। 

    यह भी पढ़ें: Karthikeya 2: चार दिनों में 53 से 1500 पर पहुंची शोज की संख्या, बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार से कम नहीं इस साउथ फिल्म का सफर

    comedy show banner
    comedy show banner