Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karthikeya 2: दूसरे वीकेंड में 'कार्तिकेय 2' की रफ्तार के आगे रेंगती रहीं बॉलीवुड फिल्में, तीनों पर पड़ी भारी

    Karthikeya 2 Hindi Box Office दूसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई देख हैरान रह जाएंगे। इस तेलुगु फिल्म ने अब हिंदी बेल्ट में भी रफ्तार पकड़ी है और फिल्म की दूसरे वीकेंड की कमाई इस बात की मिसाल है।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Mon, 22 Aug 2022 08:04 PM (IST)
    Hero Image
    Karthikeya 2 Hindi Box Office 2nd Weekend Collection. Photo- instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। तेलुगु फिल्म कार्तिकेय 2 को लेकर जैसी उम्मीद की जा रही थी, फिल्म उस पर बिल्कुल खरी उतरी रही है। कार्तिकेय 2 के हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी तूफानी रफ्तार जारी रखी है और दूसरे वीकेंड में तो फिल्म ने कमाल ही कर दिया। पहले हफ्ते के मुकाबले लगभग दोगुना नेट कलेक्शन किया है। वहीं, बॉलीवुड फिल्मों की हालत खस्ता है और एक भी फिल्म कार्तिकेय 2 के वीकेंड कलेक्शन का मुकाबला नहीं कर सकी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्तिकेय 2 ने 19 फरवरी को कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दूसरे हफ्ते में प्रवेश किया। फिल्म के हिंदी वर्जन ने दूसरे वीकेंड के पहले दिन शुक्रवार को 2.46 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि शनिवार को फिल्म ने 3.04 करोड़ और रविवार को छप्परफाड़ कमाई करते हुए 4.07 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

    दूसरे वीकेंड में कार्तिकेय 2 (हिंदी) ने 9.57 करोड़ बटोर लिये। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 5.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। कार्तिकेय 2 को लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन की असफलाओं का पूरा फायदा मिला है। इन दोनों हिंदी फिल्मों में दर्शकों की दिलचस्पी घटते देख कार्तिकेय 2 की स्क्रींस और शोज की संख्या बढ़ा दी गयी थी।

    7 लाख रुपये से 15 करोड़ तक

    हिंदी में लगभग 50 स्क्रींस के साथ रिलीज हुई फिल्म अब 1000 से ज्यादा स्क्रींस पर दिखायी जा रही है। कार्तिकेय 2 हिंदी अब 15.32 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है। यहां याद दिला दें कि यह वही फिल्म है, जिसके हिंदी वर्जन ने पहले शनिवार को महज सात लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ओवरसीज में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और वर्ल्डवाइड 75 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Nikhil Siddhartha (@actor_nikhil)

    बॉलीवुड एक बार फिर पस्त

    वहीं, हिंदी फिल्मों का हाल बेहद खराब है। आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की रक्षा बंधन के नेट कलेक्शंस एक करोड़ के आस-पास रह गये हैं। वीकेंड के दिनों में भी इन फिल्मों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। गुजरे शुक्रवार को रिलीज हुई तापसी पन्नू की अनुराग कश्यप निर्देशित दोबारा को सिर्फ 72 लाख रुपये की ओपनिंग मिली थी, मगर शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जम्प आया। फिल्म ने 1.02 करोड़ और 1.24 करोड़ बटोरे। मगर, कार्तिकेय 2 की कमाई इससे डबल रही है। फिल्म धीरे-धीरे बड़े कलेक्शन की ओर बढ़ रही है और हिंदी बेल्ट में एक सरप्राइज के तौर पर सामने आयी है। 

    <