Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kabir Singh Box Office Collection Day 23 : Shahid Kapoor की फिल्म ने कमाए 255 करोड़, लेकिन...

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Sun, 14 Jul 2019 04:52 PM (IST)

    Kabir Singh Box Office Collection Day 23 शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म कबीर सिंह की कमाई की रफ्तार अब जाकर थोड़ी ...और पढ़ें

    Hero Image
    Kabir Singh Box Office Collection Day 23 : Shahid Kapoor की फिल्म ने कमाए 255 करोड़, लेकिन...

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' की कमाई की रफ्तार अब जाकर थोड़ी धीमी पड़ रही है। हालांकि फिल्म ने 23 दिन में 255 करोड़ का आंकड़ा पार लिया है। 255 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ ही फिल्म ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।  तरण आदर्श की मानें तो फिल्म ने 23वें दिन 255.89 करोड़ कमा लिए हैं। 250 करोड़ा का आंकड़ा छूने वाली ‘कबीर सिंह’ शाहिद के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आपको बता दें कि कबीर सिंह ने फर्स्ट हाफ़ की टॉपर फिल्म बनने के लिए 'विक्की कौशल' की 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' को मात दे दी है, जिसने 245 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था। विक्की कौशल की फिल्म ने इतनी जबरदस्त कमाई की थी कि लग रहा था हाल फिलहाल कोई भी फिल्म इसके टक्कर में नहीं आ पाएगी। लेकिन शाहिद की दमदार एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया और नतीजा आपके सामने है। 

    यहां तक की शाहिद ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। भाईजान की फिल्म ने 210 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया था। 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' और 'भारत' के अलावा 'कबीर सिंह' ने अजय देवगन की 'टोटल धमाल' जिसने लगभग 154 करोड़ा का कलेक्शन किया था। अक्षय कुमार की 'केसरी' जिसने लगभग 153 करोड़ का कलेक्शन किया था, का भी रिकॉर्ड दिया है। लेकिन अब फिल्म के सामने आयुष्मान खुराना की 'आर्टिकल 15' और रितिक रोशन की 'सुपर 30' है जिसके बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है।