Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jumanji Box Office Collection Day 10: हॉलीवुड के आगे बॉलीवुड पस्त, 10 दिनों में जुमानजी 40 करोड़ पार

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 23 Dec 2019 11:16 PM (IST)

    Jumanji Box Office Collection Day 10 जुमानजी द नेक्स्ट लेवल 13 दिसम्बर को रानी मुखर्जी की फ़िल्म मर्दानी 2 और इमरान हाशमी की द बॉडी के साथ रिलीज़ हुई थी।

    Jumanji Box Office Collection Day 10: हॉलीवुड के आगे बॉलीवुड पस्त, 10 दिनों में जुमानजी 40 करोड़ पार

    नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड फ़िल्म जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल का क्रेज़ दर्शकों के बीच बना हुआ है, जिसके चलते दूसरे वीकेंड में भी फ़िल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। ड्वेन जॉनसन स्टारर फ़िल्म में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस का भी एक किरदार है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जुमानजी द नेक्स्ट लेवल' 13 दिसम्बर को रानी मुखर्जी की फ़िल्म मर्दानी 2 और इमरान हाशमी की द बॉडी  के साथ रिलीज़ हुई थी। दूसरे वीकेंड में जुमानजी के सामने सलमान ख़ान की दबंग 3 और हॉलीवुड फ़िल्म स्टार वार्स थी। बावजूद इसके जुमानजी ने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार को 1.20 करोड़, शनिवार को 2.10 करोड़ और रविवार को 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया। 10 दिनों बाद अब जुमानजी का नेट कलेक्शन 41.21 करोड़ हो गया है। फ़िल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज़ की गयी थी।

    यह भी पढ़ें: ओपनिंग वीकेंड में चुलबुल पांडेय का ज़ोरदार स्वागत, धमाकेदार कमाई

    जुमानजी का पहला हफ़्ता 

    जुमानजी ने रिलीज़ के दिन शुक्रवार को 5.05 करोड़ की ओपनिंग ली थी। इससे पहले गुरुवार (12 दिसम्बर) को पेड प्रीव्यूज़ के ज़रिए 1.15 करोड़ जुटा लिये थे। शनिवार को फ़िल्म ने 8.35 करोड़ इकट्ठा किये, जबकि रविवार को 10.10 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। पहले वीकेंड में फ़िल्म ने 24.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले सोमवार को जुमानजी ने 3.01 करोड़ जमा किये थे, जबकि मंगलवार को 2.70 करोड़, बुधवार को 2.55 करोड़ और गुरुवार को 2.30 करोड़ जमा किये थे। 

    जुमानजी- द नेक्स्ट लेवल को जेक कैसडन ने निर्देशित किया है। फ़िल्म में द रॉक ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट, कैरेन गिलन और निक जोनस ने मुख्य भूमिकाएं निभायी हैं। यह जुमानजी फ्रैंचाइजी की चौथी फ़िल्म है। जुमानजी एडवेंचर कॉमेडी थ्रिलर फ़िल्म है, जो बच्चों को ध्यान में रखकर बनाई गयी है।

    साल 2019 हॉलीवुड फ़िल्मों के लिए अच्छा रहा है। इसी साल आयी एवेंजर्स एंडगेम ने बॉक्स ऑफ़िस पर कमाई के तमाम रिकॉर्ड तोड़ दिये। यहां तक कि एवेंजर्स एंडगेम इस साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म है। यह रिकॉर्ड अभी तक कोई भारतीय फ़िल्म नहीं तोड़ सकी है। भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर इस फ़िल्म ने 365 करोड़ का कलेक्शन किया है। रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की वॉर इस साल की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसने 318 करोड़ जमा किये थे।

    comedy show banner
    comedy show banner