Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JugJugg Jeeyo Box Office: पहले हफ्ते में 'सम्राट पृथ्वीराज' से भी पिछड़ी 'जुग जुग जीयो', 'भूल भुलैया 2' तो भूल ही जाइए

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 01 Jul 2022 02:02 PM (IST)

    JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 7 राज मेहता के निर्देशन में बनी जुग जुग जीयो एक फैमिली ड्रामा है। फिल्म में वरुण धवन कियारा आडवाणी के साथ अनिल कपूर और नीतू कपूर मुख्य किरदारों में हैं। बजट और स्टार कास्ट के लिहाज से फिल्म पहले हफ्ते में औसत रही।

    Hero Image
    JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 7. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2022 की पहली छमाही की आखिरी बड़ी रिलीज जुग जुग जीयो ने बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों का सफर पूरा कर लिया और पहले हफ्ते में फिल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव कामयाबी के साथ पूरा कर लिया। जुग जुग जीयो का असली इम्तिहान अब दूसरे हफ्ते में होगा। अगर फिल्म दूसरे हफ्ते में पकड़ बनाकर रख पाती है, तभी सम्मानजनक स्कोर हासिल कर सकेगी। दूसरे हफ्ते में जुग जुग जीयो के सामने दो फिल्में आ गयी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर माधवन की रॉकेट्री- द नाम्बी इफेक्ट और आदित्य रॉय कपूर की राष्ट्र कवच ओम। जुग जुग जीयो ने गुरुवार को 3.42 करोड़ कलेक्शन किया, जिसके बाद फिल्म का 7 दिनों का कलेक्शन 53.66 करोड़ हो गया है। अगर इस साल रिलीज हुई फिल्मों से तुलना करें तो पहले हफ्ते का यह सातवां हाइएस्ट कलेक्शन है। अगर सिर्फ हिंदी फिल्मों की बात करें तो यह पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं फिल्म है। 

    1. 268 करोड़ के साथ केजीएफ 2 पहले स्थान पर है। 
    2. 132 करोड़ के साथ आरआरआर दूसरे स्थान पर आरआरआर है। 
    3. 97.30 करोड़ के साथ द कश्मीर फाइल्स तीसरे स्थान पर है।
    4. 92.63 करोड़ के साथ भूल भुलैया 2 चौथे स्थान पर है।
    5. 68.93 करोड़ के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी पांचवें स्थान पर है।
    6. 55.05 करोड़ के साथ सम्राट पृथ्वीराज छठे स्थान पर रही है।

    24 जून को रिलीज हुई जुग जुग जीयो ने 9.28 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जिसे उम्मीदों के अनुरूप ही माना गया था। इसके बाद शनिवार और रविवार को 12.55 करोड़ और 15.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। वर्किंग वीक शुरू होने पर फिल्म के कलेक्शंस में काफी गिरावट आयी। सोमवार को जुग जुग जीयो ने 4.82 करोड़, मंगलवार को 4.52 करोड़ और 3.97 करोड़ जमा किये थे। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)

    जुग जुग जीयो का निर्देशन राज मेहता ने किया है। इस फैमिली ड्रामा में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर ने मुख्य किरदार निभाये थे। ट्रेड जानकारों के अनुसार, फिल्म के कलेक्शंस में सबसे बड़ा योगदान शहरों में चलने वाले मल्टीप्लेक्सेज का है। छोटे शहर-कस्बों में फिल्म का बिजनेस खस्ताहाल है। 

    comedy show banner
    comedy show banner