Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Box Office: मंगलवार को शानदार गोल्ड से ज़्यादा दमदार निकली सत्यमेव जयते

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Thu, 30 Aug 2018 11:58 AM (IST)

    जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते ने इस मंगलवार को गोल्ड से अधिक कलेक्शन किया है।

    Box Office: मंगलवार को शानदार गोल्ड से ज़्यादा दमदार निकली सत्यमेव जयते

    मुंबई। भारतीय हॉकी के गोल्डन अतीत पर बनी अक्षय कुमार की गोल्ड ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर अब आगे का सफ़र तय करना शुरू कर दिया है। भारतीय हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का बुधवार को जन्मदिन है, जिसे खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है और उम्मीद की जा रही है कि इस दिन गोल्ड को अच्छी कमाई का ईनाम मिल सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रीमा कागती के निर्देशन में स्वतंत्र भारत के पहले हॉकी ओलम्पिक गोल्ड की कहानी पर बनी फिल्म गोल्ड ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी रिलीज़ इस मंगलवार को एक करोड़ रूपये का कलेक्शन किया और अब कमाई 101 करोड़ 45 लाख रूपये हो गई है। फिल्म अब 110 करोड़ रूपये के लाइफ़ टाइम कलेक्शन तक जा सकती है। अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। पहले वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) में 37 करोड़ 95 लाख रूपये की।

    दूसरे वीकेंड में फिल्म को (शुक्रवार से रविवार) नौ करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई हुई। करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की ऐसी नौंवी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रूपये का कलेक्शन हासिल किया। फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की है। फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी हैं।

    उधर जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेई की फिल्म सत्यमेव जयते ने इस मंगलवार को गोल्ड से अधिक कलेक्शन किया है। फिल्म को एक करोड़ 46 लाख रूपये का कलेक्शन मिला और अब कुल कलेक्शन 86 करोड़ 94 लाख रूपये हो गया है। फिल्म को इस हफ़्ते में 90 करोड़ तक का कलेक्शन मिल जाएगा लेकिन लाइफ़ टाइम 100 करोड़ रूपये तक पहुंचना मुश्किल है।

    पहले हफ़्ते में 64 करोड़ 46 लाख रूपये का कलेक्शन करने वाली सत्यमेव जयते ने 20 करोड़ 52 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। सत्यमेव जयते की पहले वीकेंड की कमाई 28 करोड़ 47 लाख रूपये रही जबकि दूसरे वीकेंड की आठ करोड़ 90 लाख रूपये।

    यह भी पढ़ें: Box Office पर अक्षय कुमार ने फिर किया धमाका, गोल्ड 100 करोड़ पार