विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर 'भूकंप' लेकर आई Jailer 2, पहले ही दिन रजनीकांत की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:25 PM (IST)

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन फिल्म ने धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया।

जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. जेलर 2 ने पहले दिन कमाई से रचा इतिहास

  2. रजनीकांत ने अपनी ही फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड

  3. सिर्फ विदेशी बाजार में फिल्म ने मारी हाफ सेंचुरी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'जेलर' की ताबड़तोड़ सफलता के बाद रजनीकांत (Rajinikanth) फिर से 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' के किरदार में लौट आए हैं। तीन साल बाद 'जेलर' के सीक्वल 'जेलर 2' (Jailer 2) ने 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक दी। 

रजनीकांत की 'जेलर 2' को पहले ही दिन ऑडियंस से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ-साफ दिख रहा है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजार में भी धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है।

जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, भारत में रजनीकांत की फिल्म ने कुल 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इस फिल्म ने सिर्फ तमिल में 43.35 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तेलुगु में भी 12.50 करोड़ रुपये का बिजनेस रहा। हिंदी में जेलर 2 को कम शोज मिले। इसके बावजूद यह फिल्म 3 करोड़ के पार कमाई करके आगे निकल गई।

Rajinikanth Movie

विदेशों में भी जेलर 2 की धमाकेदार कमाई

भारतीय सिनेमाघरों में दहाड़ने वाली रजनीकांत की 'जेलर 2' ने विदेशी बाजार में भी खूब कमाई की है। इस फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125 करोड़ के पार है। सिर्फ विदेशों में फिल्म ने 55 करोड़ कमाए हैं जो दर्शाता है कि ओवरसीज में रजनीकांत की फिल्म का क्रेज कितना जबरदस्त है।

जेलर का रिकॉर्ड भी तोड़ा

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने उनकी ही फिल्म जेलर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2023 में जेलर ने पहले दिन दुनियाभर में 91.2 करोड़ कमाए थे। हालांकि, 'जेलर 2', रजनीकांत की फिल्म कुली (Coolie) का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। कुली ने पहले दिन दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। 

qf2

जेलर 2 की स्टार कास्ट

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी 'जेलर 2' में रजनीकांत के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, शिव राजकुमार और राम्या कृष्णन अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, ऋतिक रोशन और मोहनलाल ने कैमियो से दर्शकों का ध्यान खींचा। 

यह भी पढ़ें- Jailer 2 ने पहले ही दिन तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर बनकर आई कहर; शुक्रवार को दनादन बरसे नोट

यह भी पढ़ें- जेलर 2 भी नहीं छीन पाई Drishyam 3 का राजपाट, गुरुवार को अजय देवगन की फिल्म पर जमकर हुई धनवर्षा