विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jaat vs Game Changer: हफ्तेभर में ही ‘गेम चेंजर’ का ‘जाट’ ने खत्म कर दिया खेल, कमाई के मामले में छोड़ा पीछे

Published: Thu, 17 Apr 2025 05:34 PM (IST)

सनी देओल (Sunny Deol) की जाट (Jaat) को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिनेमा लवर्स फिल्म को देखने ...और पढ़ें

गेम चेंजर पर भारी पड़ी सनी देओल की जाट (Photo Credit- Instagram)
गेम चेंजर पर भारी पड़ी सनी देओल की जाट (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. गेम चेंजर पर भारी पड़ी जाट फिल्म
  2. सनी देओल की फिल्म के आगे नहीं टिक पाए राम चरण
  3. हफ्तेभर में दोनों फिल्मों की कमाई का कुल आंकड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के चुनिंदा दमदार एक्शन हीरो की लिस्ट में सनी देओल का नाम जरूर शामिल किया जाता है। इन दिनों एक्टर अपनी हालिया रिलीज जाट (Jaat Movie) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनके किरदार को लोगों ने बखूबी पसंद किया। वहीं, विलेन के रोल में मशहूर अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी अपनी एक्टिंग से सिनेमा लवर्स को इंप्रेस किया है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में गोपीचंद मलिनेनी की फिल्म ने कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसमे राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर गेम चेंजर (Game Changer) का नाम भी शामिल है।

इस साल की शुरुआत में 10 जनवरी को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। मूवी को क्रिटिक्स से सराहना मिली और राम चरण के काम को भी पसंद किया गया। इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में सनी देओल की मोस्ट अवेटेड मूवी जाट का जिक्र चल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में जाट के सामने कई हिट फिल्मों ने सॉरी बोल दिया है। 

जाट ने तोड़ा गेम चेंजर की कमाई का रिकॉर्ड

गेम चेंजर का क्रेज लोगों के बीच जरूर देखने को मिला, लेकिन यह अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से कम था। खैर, सनी देओल की जाट ने सात दिनों के अंदर फिल्म के कलेक्शन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिंदी बेल्ट की कमाई के हिसाब से तुलना करें, तो जाट के सामने गेम चेंजर बुरी तरह से हार गई है।

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- Jaat 2: नए मिशन पर निकलेगा सनकी जाट, Sunny Deol ने किया जाट 2 का एलान, फर्स्ट लुक आया सामने

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे गेम चेंजर (हिंदी बेल्ट की कमाई) जाट फिल्म
1 6.75 करोड़ 9.62 करोड़
2 6.22 करोड़ 7 करोड़
3 6.98 करोड़ 9.95 करोड़
4 1.75 करोड़ 14.05 करोड़
5 1.30 करोड़ 7.30 करोड़
6 1.03 करोड़ 6 करोड़
7 0.71 करोड़ 4.05 करोड़
कुल कलेक्शन 24.74 करोड़ 57.97 करोड़

कमाई के आंकड़े का उपरोक्त चित्र देखने के बाद साफ हो जाता है कि जाट फिल्म ने सात दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 57.97 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, गेम चेंजर हिंदी बेल्ट में महज 24.74 करोड़ की कमाई कर पाई है। 

जाट का भविष्य क्या होगा?

सनी देओल की फिल्म को टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार अपनी मोस्ट अवेटेड केसरी चैप्टर 2 लेकर आ रहे हैं। जलियांवाला बाग पर आधारित केसरी के सीक्वल का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कमाई के मोर्चे में यह सनी देओल की जाट के लिए चुनौती बनती है या नहीं।

ये भी पढ़ें- Jaat Box Office Day 7: Kesari 2 को बख्शने के मूड में नहीं है 'जाट', बुधवार को कर दिया बड़ा खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।