Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Housefull 4' Box Office Collection Day 9: 150 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 4', टॉप 10 फ़िल्मों में ज़ोरदार एंट्री

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sun, 03 Nov 2019 05:44 PM (IST)

    Housefull 4 Box Office Collection Day 9 हाउसफुल 4 के कलेक्शंस की रफ़्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फ़िल्म 200 करोड़ तक जा सकती है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    'Housefull 4' Box Office Collection Day 9: 150 करोड़ के पार पहुंची 'हाउसफुल 4', टॉप 10 फ़िल्मों में ज़ोरदार एंट्री

    नई दिल्ली, जेएनएन। अक्षय कुमार की फ़िल्म हाउसफुल 4 ने दूसरा वीकेंड ख़त्म होने से पहले 150 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसके साथ फ़िल्म 2019 की टॉप 10 फ़िल्मों में शामिल हो गयी है।

    एक नवंबर को हाउसफुल 4 का दूसरा वीकेंड शुरू हुआ। दूसरे वीकेंड में फ़िल्म के कलेक्शंस गिरे हैं। शुक्रवार को फ़िल्म ने लगभग 8 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं शनिवार को 10.10 करोड़ जमा किये। ट्रेड ट्रैकर रमेश बाला के मुताबिक़, हाउसफुल 4 अब 9 दिनों में 159.46 करोड़ जमा कर चुकी है। इसके साथ फ़िल्म 2019 की टॉप 10 फ़िल्मों में छठे स्थान पर पहुंच गयी है। हाउसफुल 4 ने रितिक रोशन की सुपर 30 को इस लिस्ट से बाहर कर दिया है। अक्षय कुमार की अब 3 फ़िल्में इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्मों में शामिल हो गयी हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2019 की टॉप 10 फ़िल्मों की लिस्ट इस प्रकार है-

    1. वॉर- 309.35 करोड़- रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ
    2. कबीर सिंह- 278.24 करोड़- शाहिद कपूर
    3. उरी- 244.06 करोड़- विक्की कौशल
    4. भारत- 209.36 करोड़- सलमान ख़ान
    5. मिशन मंगल- 200.16 करोड़- अक्षय कुमार, विद्या बालन
    6. हाउसफुल 4- 159.46 करोड़
    7. टोटल धमाल- 154.30- अजय देवगन
    8. केसरी- 153 करोड़- अक्षय कुमार
    9. छिछोरे- 150.36 करोड़- सुशांत सिंह राजपूत
    10. साहो- 149 करोड़- प्रभास

    हाउसफुल 4 के कलेक्शंस की रफ़्तार को देखते हुए माना जा रहा है कि फ़िल्म 200 करोड़ तक जा सकती है। वैसे भी अभी इसके सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है। 8 नवंबर से आयुष्मान खुराना की बाला रिलीज़ हो रही है, जो हाउसफुल 4 के लिए थोड़ा मुश्किल पैदा कर सकती है। 

    हाउसफुल 4 दिवाली के त्योहार से दो दिन पहले धनतेरस पर 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 19.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को 18.81 करोड़ और रविवार को ख़ास दिवाली के दिन फ़िल्म ने 15.33 करोड़ जुटाए। इसके बाद सोमवार को गोवर्धन पूजा की छुट्टी में हाउसफुल 4 ने छप्परफाड़ कमाई की और 34.56 करोड़ का ज़बर्दस्त कलेक्शन किया था। फ़िल्म ने पहले हफ़्ते में 141.31 करोड़ जमा किये।