Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Housefull 4 Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में कमाई का हाउसफुल, आज होगी टॉप 10 में एंट्री

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Fri, 01 Nov 2019 11:24 AM (IST)

    Housefull 4 Box Office Collection Day 7 हाउसफुल 4 इस साल की ग्यारवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी है। इस वीकेंड में 2019 की टॉप 10 फ़िल्मों ...और पढ़ें

    Hero Image
    Housefull 4 Box Office Collection Day 7: पहले हफ़्ते में कमाई का हाउसफुल, आज होगी टॉप 10 में एंट्री

    नई दिल्ली, जेएनएन। गुरुवार को ‘हाउसफुल 4’ ने सिनेमाघरों में एक हफ़्ते का शानदार सफ़र पूरा कर लिया और पहले हफ़्ते में फ़िल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ख़ास बात यह है कि पहले हफ़्ते में फ़िल्म के कलेक्शंस हर दिन डबल डिजिट में बने रहे, यानि एक भी दिन 10 करोड़ से कम कलेक्शन नहीं किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, गुरुवार (31 अक्टूबर) को हाउसफुल 4 ने 13.14 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ फ़िल्म का सात दिनों का कलेक्शन 141.31 करोड़ हो गया है। इस राशि के साथ हाउसफुल 4 इस साल की ग्यारवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म बन गयी है। हाउसफुल 4 ने गली बॉय और ड्रीम गर्ल के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को सिर्फ़ सात दिनों में पीछे छोड़ दिया है। दोनों फ़िल्मों ने 139 करोड़ के आस-पास जमा किये थे।

    आज शुक्रवार को 'हाउसफुल 4' 2019 की टॉप 10 फ़िल्मों में शुमार हो जाएगी। टॉप 10 की लिस्ट में एंट्री करने के लिए हाउसफुल 4 को रितिक रोशन की सुपर 30 से आगे निकलना होगा, जिसने 146.19 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो आज मिलने की पूरी सम्भावना है। इस लिस्ट में अक्षय की दो फ़िल्में पहले से शामिल हैं।

    2019 की टॉप 10 फ़िल्मों की लिस्ट इस प्रकार है-

    1. वॉर- 309.35 करोड़- रितिक रोशन, टाइगर श्रॉफ
    2. कबीर सिंह- 278.24 करोड़- शाहिद कपूर
    3. उरी- 244.06 करोड़- विक्की कौशल
    4. भारत- 209.36 करोड़- सलमान ख़ान
    5. मिशन मंगल- 200.16 करोड़- अक्षय कुमार, विद्या बालन
    6. टोटल धमाल- 154.30- अजय देवगन
    7. केसरी- 153 करोड़- अक्षय कुमार
    8. छिछोरे- 150.36 करोड़- सुशांत सिंह राजपूत
    9. साहो- 149 करोड़- प्रभास
    10. सुपर 30- 146.19 करोड़- रितिक रोशन

    हाउसफुल 4 दिवाली के त्योहार से दो दिन पहले धनतेरस पर 25 अक्टूबर को रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म ने 19.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन शनिवार को 18.81 करोड़ और रविवार को ख़ास दिवाली के दिन फ़िल्म ने 15.33 करोड़ जुटाए। इसके बाद सोमवार को गोवर्धन पूजा की छुट्टी में हाउसफुल 4 ने छप्परफाड़ कमाई की और 34.56 करोड़ का ज़बर्दस्त कलेक्शन किया था।

    मंगलवार को भाई दूज की छुट्टी थी और हाउसफुल 4 ने 24.04 करोड़ बटोरे। बुधवार से हाउसफुल 4 का नॉन हॉलीडे सफ़र शुरू हुआ। फ़िल्म ने फिर भी 16.35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। 6 दिनों में फ़िल्म 128.17 करोड़ जमा कर चुकी थी। पहले हफ़्ते में हाउसफुल 4 ने गली बॉय और ड्रीम गर्ल के कलेक्शंस को पीछे छोड़ा है। इन दोनों की फ़िल्मों ने 139 करोड़ से अधिक जमा किये थे।

    हाउसफुल सीरीज़ की इस चौथी किस्त का निर्देशन फ़रहाद सामजी ने किया है। फ़िल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडेय, कृति सनोन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं, जबकि राणा दग्गूबटी, शरद केल्कर, जॉनी लीवर, नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी ने फ़िल्म में कुछ ख़ास किरदार निभाये।