Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Housefull 4 Box Office Collection Day 4: गोवर्धन पूजा की छुट्टी में 'हाउसफुल 4' ने की रिकॉर्ड कमाई, 100 करोड़ के इतने क़रीब

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 29 Oct 2019 12:18 PM (IST)

    Housefull 4 Box Office Collection Day 4 हाउसफुल 4 के इस ट्रेंड को देखत हुए लग रहा है कि फ़िल्म आज (मंगलवार) को 100 करोड़ क्लब में दाख़िल हो सकती है ...और पढ़ें

    Hero Image
    Housefull 4 Box Office Collection Day 4: गोवर्धन पूजा की छुट्टी में 'हाउसफुल 4' ने की रिकॉर्ड कमाई, 100 करोड़ के इतने क़रीब

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिवाली के एक दिन बाद गोवर्धन पूजा की छुट्टी में अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 ने बॉक्स ऑफ़िस पर धमाका कर दिया। सोमावर को फ़िल्म के कलेक्शंस ने 30 करोड़ से अधिक जमा किये हैं। 

    सोमवार को हाउसफुल 4 को फैमिली ऑडिएंस मिली, जिसके चलते सिनेमाघर हाउसफुल रहे और फ़िल्म ने 34.56 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसके साथ हाउसफुल 4 का चार दिनों का कलेक्शन 87.78 करोड़ हो चुका है। यानि 100 करोड़ के पड़ाव से फ़िल्म महज़ 12.22 करोड़ दूर है, जो आज मंगलवार को मिलने की पूरी सम्भावना है, क्योंकि 29 अक्टूबर को भी भैया दूज की छुट्टी है और फ़िल्म को फैमिली ऑडिएंस मिल सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    25 अक्टूबर को धनतेरस के दिन रिलीज़ हुई हाउसफुल 4 ने 19.08 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो पूर्वानमानों के आस-पास ही रही। शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में कुछ गिरावट आयी और कलेक्शंस 18.81 करोड़ रहे। रविवार को दिवाली के दिन हाउसफुल 4 के कलेक्शंस और नीचे आ गये और फ़िल्म ने 15.33 करोड़ जमा किये। दिवाली वीकेंड में हाउसफुल 4 ने 53.22 करोड़ का कलेक्शन करते हुए 50 करोड़ का पहला पड़ाव पार कर लिया। 

    दिवाली वीकेंड में सेलेब्रेशन का मूड होने की वजह से फ़िल्मों के कलेक्शंस आम तौर पर कम ही रहते हैं। इसके बाद छुट्टी में लोग सिनेमाघरों की तरफ़ दौड़ते हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए हाउसफुल 4 ने सोमवार को शानदार कमाई की है।

    अक्षय की इस फ़िल्म ने महज़ चार दिनों में स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 और कलंक के लाइफ़ टाइम कलेक्शंस को पीछे छोड़ दिया है। अक्षय की इस साल यह तीसरी रिलीज़ है। इससे पहले केसरी और मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 करोड़ और 200 करोड़ से अधिक जमा किये थे। 

    हाउसफुल सीरीज़ की इस चौथी किस्त का निर्देशन फ़रहाद सामजी ने किया है। फ़िल्म में रितेश देशमुख, बॉबी देओल, चंकी पांडेय, कृति सनोन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े मुख्य किरदारों में हैं, जबकि राणा दग्गूबटी, शरद केल्कर, जॉनी लीवर, नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी ने फ़िल्म में कुछ ख़ास किरदार निभाये।